फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political, sapa, bjp

भाजपा ने देश में बनाया अराजकता का माहौल: महेश आर्य

Wed, 05 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
political, sapa, bjp
05एमएनपी-12-सपा कार्यालय पर बैठक में मौजूद सपा नेता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। देश में भाजपा ने अराजकता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। समाज का हर वर्ग परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है। संविधान और देश को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी ही विकल्प है। यह बातें बुधवार को पूर्व एमएलसी महेश आर्य ने बुधवार को कहीं।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को सदस्यता शिविर में उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। सपा शासन में शुरू कराए गए विकास कार्य रोक दिए गए हैं। भाजपा भेदभाव करके योजनाओं को बना रही है। विधायक किशनी बृजेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार में चारों ओर जंगलराज है। पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को पूरी तरह उजाड़ना चाहती है। जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों का ही दुष्परिणाम है कि महंगाई आसमान से नीचे आने का नाम नहीं ले रही है। सदस्यता शिविर में दूसरे दलों से आए कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई गई। केसी यादव, नरेंद्र सिंह यादव, सुखवीर सिंह यादव, नृप चौधरी, अवनेंद्र यादव, राजेश खटीक, ज्योति मैसी, प्रीती चौहान, रेखा यादव, रेनू कटारिया, लक्ष्मी, फरजाना बेगम, विपिन कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed