फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political news in mainpuri

सफाई कर्मचारी जिम्मेदारी निभाएं, समस्याएं होंगी दूर

Sun, 01 Sep 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
political news in mainpuri
नुमाइश पंडाल में पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में बोलते आबकारी मंत्री रामनरेश अग? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ का एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन नगर के नुमाइश पांडाल में आयोजित किया गया। इसमें आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से समझें।
सरकार प्रदेश को साफ सुथरा देखना चाहती है। जब वे बेहतर कार्य करेंगे तो उनको सरकार पुरस्कार भी देगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन आबकारी मंत्री को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, धीरू राठौर, अमित गुप्ता, आलोक अग्निहोत्री, मिथुन वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर व जिला महामंत्री रविंद्रनाथ वाल्मीकि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार समाज में ‘सबका साथ सबका विकास’ के तहत काम कर रही है। भाजपा की योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से समाज के हर वर्ग के पात्रों को बिना भेदभाव के मिल रहा है। यह बातें प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहीं।
रविवार को आबकारी मंत्री का दैवी संपद मंडल द्वारा संचालित श्री एकरसानंद आश्रम में स्वागत किया गया। आबकारी मंत्री ने कहा भाजपा सरकारें कानून व्यवस्था से लेकर किसान, व्यापारी, छात्र, मजदूर, महिलाओं की भलाई के लिए काम कर रही हैं। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि पीएम ने अनुच्छेद 370 समाप्त करके एक देश एक विधान को पूरा किया है। प्रदेश सरकार में जिले का प्रतिनिधित्व मिलने से अब जिले का तेजी से विकास होगा।
इससे पूर्व आबकारी मंत्री और महामंडलेश्वर ने स्वामी एकरसानंद सरस्वती महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डॉक्टर संजीव मिश्रा, डॉक्टर ग्याप्रसाद दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, उदयवीर सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, डॉक्टर सौरभ मिरा, अरविंद तोमर, विनय चौहान, सीताराम तापड़िया मौजूद रहे।
वहीं, नवीन मंडी आगरा रोड में धनगर समाज ने आबकारी मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह धनगर, रघुराज सिंह, मुनींद्र सिंह, निर्भय सिंह, सुनील कुमार, आशाराम, सुनील कुमार, फतेह सिंह, जगन सिंह, भगवान सिंह, उदय सिंह, ब्रजमोहन मौजूद रहे।
घोटाले की जांच कराने की मांग की
रविवार को नगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री रामरनरेश अग्निहोत्री से फरैंजी के ग्रामीणों ने मुलाकात की। उन्होंने ग्राम पंचायत में किए गए घोटालों की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि तहसीलदार की रिपोर्ट में फर्जी पट्टों का मामला साबित भी हो चुका है। ग्रामीणों ने प्रधान पर कार्रवाई कर ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने की मांग की है। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को जांच का आश्वासन दिया है। इस दौरान रमन कुमार, रनवीर शाक्य, दीपू चौबे और दिनेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed