{"_id":"5fc68a408ebc3e9be9187a8b","slug":"political-mainpuri-news-agr4702348192","type":"story","status":"publish","title_hn":"-बुजुर्गों के उत्साह ने युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-बुजुर्गों के उत्साह ने युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
भोगांव के नेशनल इंटर कॉलेज में वोट डालने जाते 85 वर्षीय भरतलाल शर्मा
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एमएलसी चुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने युवाओं के सामने नजीर पेश की। मंगलवार को अधिकांश मतदान केंद्रों पर दिनभर बुजुर्ग मतदाता अपनों का सहारा लेकर पहुंचे। उम्र भले ही कदम को थामने का काम कर रही हो, लेकिन उनमें मतदान करने का उत्साह आज भी जवां था। कई जगह तो व्हीलचेयर के सहारे बुजुर्ग मतदान करने पहुंचे। दूसरी ओर दिव्यांग मतदाता भी पीछे नहीं रहे। मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने दिव्यांगता को आड़े नहीं आने दिया। हर हाल में उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।
दृश्य एक: पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवी रोड।
शहर के चौथियाना निवासी 80 वर्षीय चंद्रपाल तिवारी मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवी रोड स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। उम्र अधिक होने के चलते वे दो लोगों का सहारा लेकर व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान के लिए पहुंचे। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि जब तक वे जीवित हैं मताधिकार का प्रयोग जरूर करेंगे।
दृश्य दो: नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव।
भोगांव के छोटा बाजार निवासी भरतलाल शर्मा की उम्र 85 साल हो गई है, लेकिन फिर भी वे मंगलवार को स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि कभी स्नातक चुनाव के लिए मतदान करना बहुत ही गर्व की बात होती थी, आज लोग इसे उतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
दृश्य तीन: ब्लॉक कार्यालय किशनी।
नगर निवासी रमन मिश्रा दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन उनकी ये दिव्यांगता मतदान में बाधा नहीं बनी। सुबह दस बजे ही वे मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे। गेट से लेकर मतदेय स्थल तक का सफर उन्होंने व्हीलचेयर पर तय किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार हमारा सबसे बड़ा अधिकार है। इसे वे कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
दृश्य चार: अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर।
बेवर के गांव टोडरपुर निवासी राहुल सिंह चौहान दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। इसके बाद भी वे मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। अकेले ही उन्होंने मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला और वापस आए। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग कर हम अपने देश को बेहतर बनाने में योगदान करते हैं।