{"_id":"5fc689e48ebc3e75047cf4c3","slug":"political-mainpuri-news-agr4702346196","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्नातक में 47.9 और खंड शिक्षक निर्वाचन में 76 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्नातक में 47.9 और खंड शिक्षक निर्वाचन में 76 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन
ब्लॉक किशनी में स्थित मतदान केंद्र पर कतार में लगे मतदाता
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में खंड शिक्षक और खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक हुए मतदान में खंड स्नातक के लिए 47.9 प्रतिशत और खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए 76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले के 12 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 36 मतदेय स्थलों पर मंगलवार को खंड शिक्षक और खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। मतदान सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हो गया था। शिक्षक मतदाता सुबह से ही उत्साहित नजर आए तो वहीं स्नातक मतदाताओं की बेरुखी दिन भर बनी रही। सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान में हर दो घंटे पर जारी किए गए मतदान प्रतिशत में स्नातक मतदाता पीछे ही रहे।
इसी के चलते केवल 47.9 प्रतिशत (10159 मतदाता) स्नातक मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं 76 प्रतिशत (952 मतदाता) शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे मतदान समापन के बाद मतपेटिकाओं को सील करने के बाद पोलिंग पार्टियों ने शिवमंगल सिंह क्लब में उन्हें जमा कराया।
विज्ञापन
हाईलाइटर
- 21188 थे खंड स्नातक निर्वाचन के कुल मतदाता
- 10159 मतदाताओं ने खंड स्नातक निर्वाचन में डाला वोट
- 47.9 प्रतिशत रहा खंड स्नातक निर्वाचन का मतदान प्रतिशत
- 1251 थे खंड शिक्षक निर्वाचन के कुल मतदाता
- 952 मतदाताओं ने खंड शिक्षक निर्वाचन में डाला वोट
- 76 प्रतिशत रहा खंड शिक्षक निर्वाचन का मतदान प्रतिशत
इस तरह बढ़ा मतदान का प्रतिशत
समय खंड स्नातक निर्वाचन खंड शिक्षक निर्वाचन
दस बजे 04 06
12 बजे 13 30
दो बजे 26.5 54.9
चार बजे 42.5 74.5
पांच बजे 47.9 76
- खंड शिक्षक और खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शिक्षक स्नातक निर्वाचन का प्रतिशत मतदाताओं की बेरुखी के चलते कम रहा। कड़ी सुरक्षा में मतपेटिकाओं को सील कर मतगणना के लिए आगरा भेजा गया है। - महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।