फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political

अवैध शराब की बिक्री पर शिकंजा कसे प्रशासन

Sat, 31 Aug 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
political
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में बोलते कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जहरीली और अवैध शराब की बिक्री पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब माफियाओं पर कार्रवाई के करने के लिए पुलिस प्रशासन की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने बेहतर काम किया है। इसका नतीजा है कि जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक उठान हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बिक्री मैनपुरी में ही हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध शराब की रोकथाम में अभी आंशिक सफलता मिली है, पूर्ण सफलता के लिए अभी और प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग 25 हजार करोड़ का राजस्व प्रदेश को दे रहा है। प्रदेश का 33 हजार करोड़ का लक्ष्य है, चालू वित्तीय वर्ष के चार माह में 10 हजार करोड़ की पूर्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को अन्य योजनाओं का लाभ भी जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि हर हाल में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय, मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा आलोक गुप्ता, अरविंद तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed