फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political leaders participate amar ujala event maa tujhe pranam

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बोले, जन-जन में देशभक्ति की अलख जगा रहा 'मां तुझे प्रणाम'

Sun, 05 Aug 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 05 Aug 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
political leaders participate amar ujala event maa tujhe pranam
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' में शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा कि देश के स्वतंत्रता दिवस को रस्म अदायगी से बाहर निकालकर जन-जन के दिलों में देश प्रेम और राष्ट्रीय भावना का उदय कराने वाले इस उत्सव से वह गहराई से जुडे़ हुए हैं। 
विज्ञापन


किसी ने देश के अमर शहीदों की झांकी निकालने का सुझाव दिया तो किसी ने अपने बाजार और  चौराहे को सजाने का प्रस्ताव रखा। सहयोग के लिए हर कोई तत्पर दिखाई दिया। भारतीय जनता पार्टी,  कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, रालोद के साथ बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों ने इस आयोजन को और भव्य रूप देने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

हरियाली का संदेश देगी भाजपा

भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि मां तुझे प्रणाम में हरियाली का संदेश भाजपा देगी। इसके लिए महानगर के 1472 बूथों पर पौधरोपण करवाया जाएगा। एक बूथ पर 11 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा भी देशभक्ति के इस उत्सव में हर संभव सहयोग रहेगा।

भाजपा नेता हेमंत भोजवानी बोल, मां तुझे प्रणाम से हर वर्ग अपना जुड़ाव महसूस करता है। अब छोटे बच्चों को भी अमर उजाला ने इस उत्सव से जोड़ने का प्रयास किया है। नि:संदेह इस कार्यक्रम का कोई जवाब नहीं है।

ताजनगरी की बना पहचान

वहीं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शब्बीर अब्बास ने कहा कि मां तुझे प्रणाम से पिछले आठ सालों से जुड़ा हुआ हूं। यह कार्यक्रम अब ताजनगरी की पहचान बन चुका है। अमर उजाला ने इस उत्सव से महिला, पुरुष, बच्चे, युवतियां सभी को जोड़ा है। कोई वर्ग अछूता नहीं है। 

पार्टी जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि मां तुझे प्रणाम हर शहरवासी को स्वाधीनता दिवस मनाने का मौका प्रदान करता है। आठवीं वर्षगांठ को भव्यता प्रदान करने के लिए अमर उजाला परिवार का धन्यवाद। इसे ब्लाक स्तर तक ले जाया गया है। न्याय पंचायत स्तर तक ले जाने की जरूरत है।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करेंगे कार्यक्रम

political leaders participate amar ujala event maa tujhe pranam
कार्यक्रम में मौजूद राजनीतिक दलों के नेता - फोटो : अमर उजाला
सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने कहा कि अमर उजाला के देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम को हमारी पार्टी जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित करेगी। हम शुरुआत से ही इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।

सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जिस तरह से अमर उजाला ने शहर में देशभक्ति का संचार किया है, वह सराहनीय है। इसे बच्चों और युवाओं के बीच में ले जाने के लिए हम पूरे प्रयास करेंगे। 

बसपा का पूरा सहयोग मिलेगा

वहीं बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेंदु अरुण ने कहा कि मां तुझे प्रणाम को बसपा का पूरा सहयोग मिलेगा। हर विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम कर पार्टी इसे आगे बढ़ाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों के अलावा बस्तियों में भी जन जागरूकता को आगे बढ़ाए जाने की जरूरत है। 

बसपा के जिला महामंत्री रविंद्र पारस ने कहा कि देश की आजादी के त्योहार को उल्लास से मनाने में अमर उजाला का बड़ा योगदान रहा है। लोग 26 जनवरी, 15 अगस्त को छुट्टी का दिन मानते थे, लेकिन 52 सेकंड के अभियान में हर चौराहे पर तिरंगे को सलामी ने जागृति फैलाई है। 
विज्ञापन

गांव गांव तक पहुंचा यह अभियान

रालोद नेता राम सिंह कप्तान ने बताया कि अमर उजाला ने मां तुझे प्रणाम को गांव गांव तक पहुंचाया है। ग्राम प्रधानों से सहयोग लेकर वह भी गांवों में इसे भव्यता देने का प्रयास करेंगे। 

रालोद की जिलाध्यक्ष मालती चाहर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का जुड़ाव चूंकि गांवों से ज्यादा है। इसलिए हम हर बार की तरह इस दफा भी मां तुझे प्रणाम के तहत गांवों में राष्ट्रगान करवाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed