फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political incident

जिलाध्यक्ष बदलने के बाद बसपा में रार

Sun, 15 Sep 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
political incident
मैनपुरी। बसपा में जिलाध्यक्ष बदले जाने के बाद पार्टी पदाधिकारियों में आपस में ही रार छिड़ गई है। पार्टी पदाधिकारी एक दूसरे पर ही आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं, रविवार को पार्टी के नौ पदाधिकारियों के इस्तीफा देने का पत्र भी खूब वायरल हुआ। वहीं पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा कि पत्र पर उनके हस्ताक्षर फर्जी किए गए हैं। बसपा हाईकमान ने शनिवार की शाम मैनपुरी के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को पद से हटा दिया था। उनके स्थान पर रामनरेश वर्मा को कमान सौंपी गई है। इस बात की चर्चा जिले में जोरों पर थी।
विज्ञापन

वहीं रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष को हटाने पर नौ पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफा देने की खबर आई तो पार्टी में हलचल शुरू हो गई। दरअसल ये पत्र पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के समर्थन में जारी किया गया था। वहीं जब इस बारे में पदाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इस्तीफा देने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कहीं न कहीं ये बात सामने आ गई है कि बसपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफा दिए जाने वाले पत्र में बसपा में अपना दखल रखने वाले वरिष्ठ नेता दीपक पेंटर का भी नाम उछाला गया है। हालांकि उन्होंने ने भी पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की बात से इनकार किया है।
ये मेरे खिलाफ साजिश है : रामनरेश वर्मा
नौ पदाधिकारियों द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष को हटाने पर इस्तीफा दिए जाने के मामले को जिलाध्यक्ष रामनरेश वर्मा ने साजिश बताया है। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान के आदेश का सभी कार्यकर्ता हमेशा सम्मान करते आए हैं। अफवाहों से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वे पार्टी को और मजबूती से खड़ा करने के लिए प्रयास करेंगे। सभी पदाधिकारियों से बात हुई है, किसी ने भी इस्तीफा देने की पुष्टि नहीं की है। पत्र किसी शरारती तत्व की ओर से जारी किया गया है।

सभी ने स्वेच्छा से दिया इस्तीफा : शुभम सिंह
सभी पदाधिकारी भले ही इस्तीफा देने की बात से इनकार कर रहे हों। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि उक्त सभी पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त लोग उनके पास मौजूद हैं। उनसे बात की जा सकती है।
मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। किसी ने सोची समझी साजिश के तहत मेरे हस्ताक्षर कर पत्र दिए होंगे।
-सुनील वर्मा, जिला महासचिव बसपा
पत्र में मेरा नाम लिखा है, लेकिन मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं। पत्र को सोची समझी साजिश के तहत लिखा गया है।
-दीपू मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed