{"_id":"e1773e0f711c85768cbf76928e473bc0","slug":"political-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य छोड़ने पर अड़े गणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य छोड़ने पर अड़े गणेश
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटेश्वर में मेले का उद्घाटन करने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना के दौरान हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। कहा कि अब वे यूपी छोड़ने के फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। प्रोफेसर यादव ने ब्रह्मलाल जी मंदिर में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। मंत्रोच्चार के बीच महंत जयप्रकाश गोस्वामी ने उन्हें पूजा कराई। मंदिर परिसर में चल रहे हवन में भी उन्होंने आहुतियां दीं। जिला पंचायत के अतिथि गृह में उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान उनकी रामगोपाल यादव से लंबी वार्ता हुई। जिला पंचायत सदस्य चुनाव की मतगणना के घटनाक्रम के संबंध में भी गणेश यादव ने विस्तार से जानकारी दी और यूपी छोड़ने के अपने फैसले से भी उन्हें अवगत कराया। गणेश यादव ने बताया कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उन्हें सम्मान दिया है लेकिन यूपी छोड़ने के फैसले से अब पीछे नहीं हटेंगे। हाईकोर्ट की कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे प्रदेश छोड़ देंगे। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामसकल गुर्जर, विधायक हरिओम यादव, डीएम पंकज कुमार, एसएसपी प्रीतिंदर सिंह, सीडीओ दीपक मीना, एएमए सुरेश चंद्र यादव, एसपी पूर्वी डा. अखिलेश नारायण सिंह, फीरोजाबाद के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।