{"_id":"5e2c87468ebc3e4b2a05e166","slug":"political-election-mainpuri-news-agr426530138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनने को किया जागरूक, बताया वोट का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनने को किया जागरूक, बताया वोट का महत्व
विज्ञापन
25एमएनपी-36- घिरोर में मतदाता जागरूकता रैली में शामिल छात्र
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलेभर में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुए। लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें वोट का महत्व भी समझाया गया। अधिकारियों ने जागरूकता रैलियों में शामिल होकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
राजकीय इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मतदाता ही जनप्रतिनिधि चुनकर देश को नई दिशा देने के साथ-साथ विकास के पथ पर अग्रसर करते हैं। इसलिए सभी मतदाताओं को मताधिकार करना चाहिए। उन्होंने यहां से जागरूकता रैली को भी रवाना किया। एडीएम बी. राम, एसडीएम रजनीकांत, सीओ अभय नरायण राय, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, बीएसए विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रबंधक अशोक यादव व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। आरसी महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को मतदान के लिए अभिप्रेरित किया। जिला स्वीप कोऑर्डीनेटर व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैफाली यादव, डॉ. कुसुम यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।
कस्बों में एसडीएम ने दिलाई शपथ
किशनी/ भोगांव/ करहल/बेवर/ कुरावली/ घिरोर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर करहल में एसडीएम रतन कुमार वर्मा ने नगरवासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। करहल के राजकीय बालिका इंटर कालेज में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। बेवर के शहीद मेले में एसडीएम ने शपथ दिलाई। कुरावली ब्लॉक परिसर में परियोजना प्रभारी रेखा देवी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। भोगांव के नेशनल इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। उप प्रधानाचार्य मदन कुमार, आरके यादव, इमरान जावेद, श्रद्धा कश्यप, नवीन सक्सेना, अभिषेक गुप्ता, गुलाम नवी हुसैन मौजूद रहें। किशनी में तहसीलकर्मियों ने स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाली। एसडीएम रामसकल मौर्य, तहसीलदार मनोज कुमार राय, नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा मौजूद रहे। घिरोर के करहल रोड स्थित एसएसडी एजूकेशनल स्कूल के बच्चों ने एसडीएम अनिल कुमार कटियार के नेतृत्व में रैली निकाली। विद्यालय प्रबंधक सर्वेश गुप्ता, प्रधानाचार्य विपिन यादव, ईओ सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे। कुरावली में भी जागरूकता कार्यक्रम हुए।