{"_id":"5dd03b668ebc3e54bb6a375c","slug":"political-bjp-protection-in-kasganj-kasganj-news-agr415609656","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल खरीद पर कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार, मांगे माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल खरीद पर कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार, मांगे माफी
विज्ञापन
कासगंज में एसडीएम व सीओ को राफेल मामले में ज्ञापन सौंपते भाजपाई
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। राफेल खरीद मामले में कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील प्रांगण में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि राफेल खरीद मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार और अतार्किक सवाल खड़े करके दुष्प्रचार करते रहे हैं और देश की जनता को गुमराह किया है। लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद अब उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी लगातार झूठ बोलते रहे। कांग्रेस का चरित्र देश के सामाने उजागार हो रहा है। जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
इस दौरान नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, नवलकिशोर कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, लालता प्रसाद, बबलू ठाकुर, मुकेश वार्ष्णेय, केपी सिंह सोलंकी, बीडी राना, महेंद्र सिंह राना, राजेश साहू, सुनील, देवेंद्र पचौरी, योगेंद्र चौहान, उत्तमचंद्र पाथरे, अकाश गुप्ता, अमित माहेश्वरी, सुमित कुमार, केके सक्सेना, पवन कुमार, अनुरोध प्रताप सिंह, वृजेश सिंह, डीएस पाल सहित भाजपाई मौजूद रहे।