{"_id":"589e0f484f1c1be71737ae6f","slug":"poling-booth-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को लुभाएंगे आदर्श बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को लुभाएंगे आदर्श बूथ
मतदाताओं को लुभाएंगे आदर्श बूथ
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को लुभाएंगे आदर्श बूथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र बाह में पिनाहट के जूनियर हाईस्कूल, भदरौली के प्राइमरी स्कूल, जरार के कन्या जूनियर हाईस्कूल, बटेश्वर के प्राइमरी स्कूल, बाह के जूनियर और प्राइमरी स्कूल, भदावर इंटर कालेज, जैतपुर के जनता इंटर कालेज को मॉडल बूथ बनाया गया है। इन पर मतदाताओं को अच्छा फील कराने के लिए शुक्रवार को देरशाम तक इंतजाम किये गए। स्वागत द्वार से बूथ तक कारपेट बिछाया गया। इसके अलावा एलसीडी, न्यूज पेपर स्टैंड, वाटर डिस्पेंसर, बैठक व्यवस्था, सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के लिए खिलौने, चाकलेट आदि का इंतजाम किया गया है। दो वालंटियर मतदाताओं के सहयोग के लिए रहेंगे। बाह, भदरौली, जैतपुर में मॉडल बूथों पर जोरशोर से तैयारी की गई लेकिन बटेश्वर के प्राइमरी स्कूल में पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं हुआ। हैंडपंप खराब, मेज-कुर्सी भी नहीं मिली। पोलिंग पार्टी के बूथ 201 के पीठासीन अधिकारी राम अभिषेक, 202 के पीठासीन अधिकारी सुखवीर सिंह, 203 के पीठासीन अधिकारी राकेश कुमार ने कुर्सी मेज और पानी का इंतजाम न होने पर नाराजगी जाहिर की। वहीं, जरार के कन्या जूनियर स्कूल में स्पेस कम होने के कारण शाम तक मॉडल बूथ विकसित नहीं हो सका था। विधानसभा क्षेत्र में वेबकास्टिंग के लिए 60 बूथ बनाए गए हैं। देरशाम तक यहां तैयारी जारी रही।
वोट डालिए, सेल्फी लीजिए और भेज दीजिए
आगरा। चुनाव आयोग ने इस बार 287 आदर्श पोलिंग स्टेशन बनाए हैं। इन पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। आप वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाते हुए सेल्फी लेकर अमर उजाला को व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल नंबर 9627170000 पर भेज सकते हैं। इसमें अपने नाम और पते के साथ विधानसभा क्षेत्र का नाम लिखना न भूलिए। सेल्फी को हम 12 फरवरी के अंक में प्रकाशित करेंगे। सेल्फी भेजने का समय सुबह सात से शाम पांच बजे तक रहेगा।