{"_id":"5ba8b7c8867a55019d6178b8","slug":"policemen-threatened-to-kill-train-coach-conductor-in-kalka-mail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के एसी कोच में पुलिसकर्मियों की दादागिरी, टिकट मांगा तो दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के एसी कोच में पुलिसकर्मियों की दादागिरी, टिकट मांगा तो दी जान से मारने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना टिकट ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे पुलिसकर्मियों से टिकट मांगना कोच कंडक्टर को महंगा पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने कोच कंडक्टर से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। कंडक्टर ने घटना की सूचना कॉमर्शियल कंट्रोल और इटावा जीआरपी को दी।
शिकायत के बाद इटावा में आरपीएफ ने एक पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है। गुरुवार को हावड़ा से चलकर नई-दिल्ली जाने वाली कालका मेल में टूंडला हेड क्वार्टर के कंडक्टर रामकुमार अपनी टीम के साथ डयूटी पर थे।
वो प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच में डयूटी कर रहे थे। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन आने पर यूपी पुलिस के दो सिपाही अनिल कुमार यादव एवं एक अन्य पुलिसकर्मी बिना टिकट द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच ए-1 की बर्थ संख्या 46 एवं 47 पर बैठ गए।

बिना टिकट सफर कर रहे थे सिपाही
जब कंडक्टर रामकुमार ने ट्रेन चलने पर चेकिंग की तो कोच में दोनों बिना टिकट पुलिसकर्मी बैठे मिले। टिकट नहीं दिखाने पर कंडक्टर ने अगले कोच में जाने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज करते इटावा में देख लेने एवं जान से मारने की धमकी दी।
ट्रेन के इटावा पहुंचने से पहले ही कोच कंडक्टर ने कॉमर्शियल कंट्रोल को सूचना दे दी। इसके बाद इटावा में आरपीएफ ने एक पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी भाग गया।
आरपीएफ प्रभारी इटावा विनोद कुमार ने बताया कि यूपी पुलिस के दो सिपाही बिना टिकट द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच में यात्रा कर रहे थे। टिकट मांगने पर कंडक्टर से गाली-गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा रहे थे। शिकायत मिलने पर एक पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया है। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी फरार हो गया।