{"_id":"5e0b80ff8ebc3e87b27099ad","slug":"policemen-illegal-recovery-in-the-name-of-checking-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर आबकारी विभाग के कर्मचारी कर रहे थे अवैध वसूली, ऐसे उजागर हुई करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर आबकारी विभाग के कर्मचारी कर रहे थे अवैध वसूली, ऐसे उजागर हुई करतूत
Tue, 31 Dec 2019 10:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर तस्करी की शराब पकड़ने की आड़ में आबकारी विभाग के कर्मचारी वाहन सवार लोगों से चालान का भय दिखाकर वसूली कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर सामने आया है।
आरोप है कि आबकारी और पुलिस कर्मियों ने नोएडा से झांसी जा रहे वैन सवार से चालान का भय दिखाकर 400 रुपये वसूल लिए। इसे लेकर हंगामा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे के टोल इंचार्ज के हस्तक्षेप के बाद वसूली की रकम वापस की गई।
यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर मंगलवार की दोपहर आबकारी विभाग की टीम तस्करी की शराब की धरपकड़ में जुटी थी। तभी नोएडा से वैन सवार युवक पवन मिश्रा निवासी झांसी घरेलू सामान लेकर जा रहा था।

100 रुपये के विवाद में उजागर हुई करतूत
आरोप है कि टीम के साथ रहे दो पुलिसकर्मियों ने पवन की वैन रोक ली। पांच सौ रुपये की मांग की। नहीं देने पर चालान करने की धमकी दी गई। इस पर पवन ने 400 रुपये दे दिए। 100 रुपये और मांगने पर पवन ने विरोध किया, तो हंगामा होने लगा।
इस पर टोल प्लाजा इंचार्ज मेजर मनीष और गार्ड पहुंच गए। टोल इंचार्ज ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही तो पुलिसकर्मी घबरा गए। माफी मांगते हुए वसूली की गई रकम वैन सवार को वापस की।
टोल इंचार्ज मेजर मनीष ने बताया की सारा वाकया उनके सामने का है। पुलिसकर्मियों ने उनके सामने वैन सवार से 400 रुपये की वसूली की थी। जिसे वापस करा दिया गया है।
वहीं आबकारी निरीक्षक भगवान सिंह बख्श का कहना है कि टोल प्लाजा पर प्रवर्तन की टीम चेकिंग कर रही थी। वसूली का मामला उनकी संज्ञान आया है। टीम को दोबारा ऐसी शिकायत नहीं मिलने की हिदायत दी गई है। ऐसी शिकायत फिर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।