फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   policemen had no idea theft worth lakhs took place next to police post

Agra: पुलिसकर्मियों को नहीं लगी भनक... पुलिस चौकी के बगल में हो गई लाखों की चोरी, गमी में गया था परिवार

Sat, 24 Aug 2024 07:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 07:47 AM IST
सार

आगरा के थाना सिकंदरा की शास्त्रीपुरम पुलिस चाैकी के पास घर में लाखों की चोरी हो गई और पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। गमी में गया परिवार जब लौटकर आया, तब जानकारी हो सकी। 
 

विज्ञापन
policemen had no idea theft worth lakhs took place next to police post
चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम में चोरों ने प्राची टावर पुलिस चाैकी से चंद कदम की दूरी पर एक घर के ताले तोड़ दिए। 3 लाख के जेवरात चोरी करके ले गए। पीड़ित परिवार गमी में गया था। पड़ोसियों ने ताले टूटे देखकर पुलिस को जानकारी दी। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सी-1, शास्त्रीपुरम निवासी राजकुमार सारस्वत विज्ञान एवं प्राैद्योगिकी विभाग में क्लर्क हैं। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार को परिवार में गमी हो गई थी। इसलिए वो परिवार सहित गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। शुक्रवार को पड़ोसियों ने बताया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। इस पर शाम को घर पहुंचे। चोरों ने पूरा घर खंगाला डाला। 1 अलमारी से 3 लाख के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने सवाल उठाया कि 50 कदम की दूरी पर पुलिस चाैकी है। इसके बावजूद वारदात से सवाल खड़ा हो रहा है। मामले में पुलिस भी सीसीटीवी कैमरों से चोरों की पहचान के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed