फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policemen beat and looted the young man, inspector line spot

Agra News: पुलिसकर्मियों ने युवक को मारपीट कर लूटा, दरोगा लाइन हाजिर

Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Policemen beat and looted the young man, inspector line spot
कासगंज। ग्राम सैलई दरोगा व पुलिस कर्मियों ने एक युवक की मारपीट कर लूटपाट की। जिससे युवक की हालत गंभीरी हो गई। युवक को अलीगढ़ रेफर किया गया है। पिता की शिकायत पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सीटी को सौंपी गई है
विज्ञापन

सैलई निवासी शिवराम ने एसपी से शिकायत की कि कोतवाली के एसआई सचिन शर्मा, सिपाही प्रवीन व दिनेश सादा वर्दी में दिल्ली नंबर की प्राइवेट गाड़ी से गांव में जुआ पकड़ने के लिए आए, लेकिन पुलिस को देखकर जुआरी भाग गए। उनका बेटा कोमल सिंह खेत पर जा रहा था। पुलिस कर्मियों ने उसको पकड़ लिया उसके पर्स में से रुपये निकाल लिए और मोबाइल ले लिया। उसकी मारपीट की, जिससे उसे खून की उल्टी हुई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे छोड़कर चले गए। जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर बेटे को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उसका इलाज एसजेडी हॉस्पीटल धनीपुर अलीगढ़ में चल रहा है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ सीटी को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed