फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policeman son's wife murdered father-in-law cut her neck with an axe chargesheet filed

UP: पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी का कत्ल...ससुर बना जल्लाद, इस वजह से कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; आरोप पत्र दाखिल

Wed, 30 Jul 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 09:37 AM IST
सार

यूपी पुलिस में तैनात बेटे की पत्नी का बेरहम पिता ने कत्ल कर दिया। इस मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल हुए हैं। पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिसकर्मी पति और अन्य को तलब किया गया है। 

विज्ञापन
Policeman son's wife murdered father-in-law cut her neck with an axe chargesheet filed
कुल्हाड़ी से काट दी बहू की गर्दन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में विवाहिता की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने अदालत में मृतका के ससुर के खिलाफ आरोप पत्र प्रस्तुत किया। वादी के आपत्ति जताने पर एडीजे-14 ने मृतका के पुलिसकर्मी पति, सास, भाभी और ननद को मुकदमे के विचारण के लिए अदालत में तलब करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
Trending Videos

मथुरा निवासी धर्मवीर सिंह ने थाना किरावली में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रियंका और संगीता की शादी 9 मार्च 2015 को मलिकपुर निवासी पन्ना लाल उर्फ गौरव और उसके भाई सौरभ के साथ की थी। 6 महीने बाद ही छोटी पुत्री संगीता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उसके पति सौरभ ने दूसरी शादी कर ली। कुछ दिन बाद सौरभ की भी मौत हो गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने सिलाई कड़ाई कर पति पन्ना लाल उर्फ गौरव को कोचिंग कराई। 2018 में पुलिस में नौकरी लग गई। पन्ना लाल ने शादीशुदा होने के बाद भी खुद को विभाग में अविवाहित दर्शाया। बाद में पुत्री को पता चला कि पन्नालाल के एक महिला से अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर 27 जून 2023 को खाना बनाते समय ससुर रघुवीर सिंह, पति पन्नालाल उर्फ गौरव, सास राजन देवी, भाभी धर्मवती, ननद सोनिया और सुलेखा ने मिलकर प्रियंका पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपियों ने सिर धड़ से अलग कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।

इस मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचक ने ससुर रघुवीर सिंह के खिलाफ ही अदालत में आरोप पत्र प्रेषित किया था। वादी ने 319 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अदालत ने अन्य को भी तलब करने के आदेश दे दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed