{"_id":"5f8f080f8ebc3ea965637b16","slug":"policeman-molested-daughter-in-law-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, शिकायत करने पर पति ने पीड़िता को पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, शिकायत करने पर पति ने पीड़िता को पीटा, मुकदमा दर्ज
Wed, 21 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना जगदीशपुरा में एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए 15 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ससुर पुलिस विभाग में सिपाही है। विवाहिता का आरोप है कि ससुर की शिकायत करने पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा के बोदला की युवती की शादी जून 2019 में हुई थी। उसका कहना है कि ससुर कोतवाली क्षेत्र के एक थाने में तैनात है। वह 18 मार्च को कमरे में अकेली टीवी देख रही थी। तभी ससुर टीवी देखने कमरे में आया। वह नशे में था। आरोप है कि ससुर ने उसे पकड़कर अश्लील हरकत शुरू कर दी। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने ससुर की हरकत पर महिला को ही चुप कर दिया। महिला ने पति को इस बारे में बताया। पति ने भी उसकी पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 22 मार्च को युवती मायके आ गई। तब से वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन
अब उसे पता चला है कि पति ने एक युवती से आर्य समाज में मंदिर में दूसरी शादी कर ली है। इसका विरोध करने पर ससुर धमका रहा था। पीड़िता ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। इसके बाद 15 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।