फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policeman Injured After Accident On Yamuna Expressway

मथुराः एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से डीसीएम टकराई, दुर्घटनास्थल पर जा रहे सिपाही को बस ने मारी टक्कर

Sun, 20 Sep 2020 03:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 20 Sep 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Policeman Injured After Accident On Yamuna Expressway
ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर और डीसीएम में हादसा होते देखकर आगरा की तरफ साइड में खड़ा पुलिसकर्मी रोड क्रॉस कर उस ओर जाने लगा। इसी दौरान नोएडा की ओर से आ रही टूरिस्ट बस ने उसे चपेट में ले लिया। इससे पीआरबी गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को साथी पुलिसकर्मियों ने आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शनिवार की रात नोएडा की तरफ से एक चालक टैक्टर-ट्रॉली में ईंट लाद कर आगरा की ओर जा रहा था। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 91 के निकट रात डेढ़ बजे नोएडा की ओर से ही आ रही डीसीएम के चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन



ट्रॉली में भरी ईंटें सड़क पर बिखर गई। उधर यमुना एक्सप्रेस वे पर रात गश्त में आगरा साइड में लगी पीआरबी 2632 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दुर्घटना की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी नवलेश कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी नैपई थाना रामगढ़ फिरोजाबाद पीआरबी से उतर कर डिवाइडर पार कर सड़क पार कर रहे थे। तभी नोएडा की तरफ से तेज गति से आ रही टूरिस्ट बस के चालक को टक्कर मार दी। नवलेश घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस चालक बस को भगा ले गया। पुलिसकर्मी की गंभीर हालत देख साथी पुलिसकर्मियों ने उसे आगरा के सद्भावना अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिसकर्मी के साथ दुर्घटना देखकर ट्रैक्टर व डीसीएम के चालक भाग निकले। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी का कहना है कि घायल पीआरबी 2632 के घायल चालक पुलिसकर्मी सद्भावना अस्पताल में भर्ती है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed