फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policeman Defeat Corona Virus Discharge From Medical College Firozabad

चार पुलिसकर्मियों ने जीती कोरोना संक्रमण की 'लड़ाई', अधिकारियों ने की हौसला अफजाई

Tue, 12 May 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 May 2020 12:09 AM IST
सार

अब तक 91 मरीज हुए कोरोना से ठीक

विज्ञापन
Policeman Defeat Corona Virus Discharge From Medical College Firozabad
कोरोना से जंग जीतकर मेडिकल कॉलेज से निकलने के दौरान पुलिस अफसरों ने बढ़ाया कर्मियों का हौसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहागनगरी में कोरोना संक्रमित मरीज अब तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। सोमवार को चार पुलिसकर्मियों सहित छह लोग कोरोना से मुक्त हो गए। अब जनपद में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 91 हो गई है। कोरोना मुक्त पुलिसकर्मियों का मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने स्वागत और उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन


लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में हिरासत में लिया गया युवक संक्रमित मिला था। ऐसे में जांच कराने पर विगत 29 अप्रैल को थाना रामगढ़ क्षेत्र के 12 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन


इनमें से चार पुलिसकर्मियों ने रविवार को कोरोना से जंग जीत ली। मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से पुलिसकर्मियों को डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कोरोना से जंग जीतने वाले चारों पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अतिरिक्त इंद्रा कॉलोनी निवासी युवक और मोहम्मदपुर चौकी गेट निवासी युवक भी कोरोना से मुक्त हो गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि जनपद में कोरोना से मुक्त मरीजों की संख्या अब 91 हो गई है। बता दें कि फिरोजाबाद जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 179 है। कोरोना संक्रमण से अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed