फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policeman arrived without uniform, pointed pistol at mobile seller, uproar

Agra News: बिना वर्दी में पहुुंचे पुलिसकर्मी, मोबाइल विक्रेता पर तानी पिस्टल, हंगामा

Wed, 02 Apr 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 02 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Policeman arrived without uniform, pointed pistol at mobile seller, uproar
Policeman arrived without uniform, pointed pistol at mobile seller, uproar
मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मदार दरवाजा पर मंगलवार रात भारी हंगामा हो गया। बिना वर्दी में बिना नंबर की कार लेकर पहुंचे तीन पुलिसकर्मियों ने मोबाइल विक्रेता को कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। विक्रेता ने हंगामा खड़ा कर दिया। विक्रेता का आरोप है कि चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसे पिस्टल तानकर कार में जबरन डालकर ले जा रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह को जांच सौंपी है। पुलिसकर्मी स्वाट टीम के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मोबाइल विक्रेता मुकेश कुमार ने बताया कि वह मदार दरवाजा के पास ही रहते हैं। इसी बाजार में ही दुकान है। मंगलवार रात 10 बजे तीन लोग दुकान पर आए। वह खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे। चारों सादा कपड़ों में थे। बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार में बैठने के लिए कहा। कारण पूछने पर एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। दूसरे ने पिस्टल तान दी। आरोप लगाने लगे कि चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़ने का काम उसके द्वारा किया जाता है। मना किया तो अपनी कार के पास ले गए। अंदर के एक व्यक्ति बैठा था, जिसे मोबाइल चोर बताते हुए उसके द्वारा यह कहानी बताने का हवाला देने लगे। जबकि कार के भीतर बैठे व्यक्ति ने उसे पहचानने से ही मना कर दिया। इसके बाद भी जबरन कार में डालने लगे। मुकेश के अनुसार उसने कहा कि वह कार में न जाकर अपनी स्कूटी से कोतवाली जाएगा, वहां बात की जाएगी। मुकेश के अनुसार तभी कोतवाली से पुलिस की एक गाड़ी वहां से गुजर रही थी, जिसमें अधिकारी बैठे थे। उन्होंने सादा वर्दी पुलिसवालों को कड़ी फटकार लगाई। इस पर वह लोग चले गए।
विज्ञापन



बनाया वीडियो तो मुंह छिपाने लगे
मोबाइल विक्रेता मुकेश ने इस घटनाक्रम की अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर कार में मौजूद सिपाही मुंह छिपाते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मामले को गंभीरता से लिया। एसपी गणेश प्रसाद साहा के अनुसार मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी चर्चा में रहे हैं सिपाही
स्वाट के जिन तीन सिपाहियों का दुकानदार से विवाद हुआ है। उनमें से एक आरक्षी पूर्व में एक होटल के बाहर नशे में झगड़े के दौरान अपनी पिस्टल खो बैठा था। इस मामले में भी संरक्षण के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वहीं, होली के पास ही आरक्षी ने करहल रोड के एक सॉस व्यापारी से वसूली के आरोप लगे थे। अब मंगलवार को उक्त सिपाही और उसके साथी दुकानदार से भिड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed