{"_id":"618374bcf648910bba4153d9","slug":"policeman-and-his-brother-died-in-truck-collision-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर हादसे ने बुझाए घर के चिराग: आगरा में ट्रक की टक्कर से पुलिसकर्मी और उसके भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर हादसे ने बुझाए घर के चिराग: आगरा में ट्रक की टक्कर से पुलिसकर्मी और उसके भाई की मौत
Thu, 04 Nov 2021 11:20 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Nov 2021 11:20 AM IST
सार
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह न्यू दक्षिणी बाईपास के समीप हुए सड़क हादसे ने दिवाली पर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यहां ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इनमें एक पुलिसकर्मी था।
विज्ञापन
रोती-बिलखती मृतकों की मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां न्यू दक्षिणी बाईपास पर ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों में एक पुलिसकर्मी था। दो भाइयों की मौत से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ड्यूटी पर वापस जा रहा था पुलिसकर्मी
स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया कि नगला गय्यरा निवासी दीपक मेरठ में पुलिसकर्मी के पद पर तैनात था। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वह छुट्टी मनाने अपने गांव आया था। छुट्टी खत्म होने पर रविवार को वह अपने छोटे भाई के साथ मेरठ के लिए बस पकड़ने जा रहा था। दोनों भाई बाइक पर सवार थे। न्यू दक्षिणी बाईपास के पास ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों भाइयों की मौत मौके पर हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी सड़क से नीचे पलट गया।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पाकर सीओ अछनेरा महेश कुमार के साथ थाना मलपुरा पुलिस और चौकी प्रभारी का ककुआ मदन कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने के कारण दो सगे भाइयों की मौत हुई है। घटना कैसे हुई, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि न्यू दक्षिणी बाईपास के पास सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं। जिसके कारण आए दिन हादसे होते हैं। बीते महीने भी सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई थी। दिवाली पर दो सगे भाइयों की मौत हो गई।