{"_id":"fabd0fd67e4f5b3ce5ffcfba90404c69","slug":"police-would-rate-school-on-basis-of-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा मानकों पर स्कूलों की रेटिंग करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा मानकों पर स्कूलों की रेटिंग करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में धमाकों की धमकियों के खत मिलने से पुलिस की नींद टूट गई है। अफसरों को स्कूलों की सुरक्षा के लिए बनाया गया प्लान याद आ गया है। इसे लागू कराने के लिए इस बार नया फार्मूला भी बनाया गया है। अब पुलिस की ओर से स्कूलों की सुरक्षा मानकों पर रेटिंग की जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों से एक फार्म भरवाया जाएगा। उनसे पूछा जाएगा कि सुरक्षा के लिए क्या-क्या उपाय किए गए हैं।
पुलिस लाइन में स्कूल प्रबंधकों की मीटिंग में इसकी जानकारी बुधवार को दे दी गई है। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि फार्म भरवाने के बाद ऑडिट भी किया जाएगा। इससे पता चल सकेगा कि कौन-कौन से स्कूल सुरक्षा पर गंभीर हैं। ऐसे स्कूलों को पुलिस की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रबंधकों से यह भी कहा गया कि वे छात्र-छात्राओं और स्टाफ को प्रशिक्षित कराएं ताकि कोई आपात स्थिति आने पर उससे निपटा जा सके।
बैंकों की तरह स्कूलों में भी अलार्म सिस्टम लगे होंगे तो पुलिस जल्दी पहुंच सकेगी। साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने बताया कि स्कूलों में हाई रेजूल्यूशन और नाइट विजन कैमरे लगाए जाने चाहिए। इससे संदिग्धों के फुटेज लेने में आसानी होगी। बाहरी लोगों के वाहनों को स्कूल के अंदर आने पर चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
गश्त नहीं करती पुलिस
स्कूल प्रबंधकों ने कई समस्याएं प्रमुखता से रखीं। जैसे स्कूलों के आस-पास पुलिस गश्त नहीं करती। इसी का नतीजा है कि अराजक तत्व वहां घूमते रहते हैं।
प्रत्येक स्कूल मेें मॉक ड्रिल कराई जाए, ताकि स्टाफ के साथ बच्चे भी बचने के उपाय के बारे में जान सकें।
- डा. सुरेंद्र दास, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल
स्कूलों के बाहर वाहनों को खड़ा न होने दें। वेंडर्स को भी हटाया जाए। इसके लिए पुलिस सहयोग करे।
- फादर डेनिस, सेंट क्लेयर्स
स्कूल में सीसीटीवी कैमरों के अलावा कई मानीटर से निगरानी की जाती है। इसके लिए अलग से स्टाफ को भी लगाया गया है।
- अश्वनी, सेंट पैट्रिक्स स्कूल
स्कूलों की छुट्टी के समय भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए, जिससे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
- रेणुका शर्मा, डीपीएस, देवरी रोड
परिषदीय विद्यालयों की सुरक्षा राम भरोसे है। स्कूलों के आसपास लोग जुआ खेलते हैं। अवैध कब्जे किए जा रहे हैं।
- राजीव वर्मा, नगर महामंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ
देना होगा जवाब
1. सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं, अगर हैं तो कितने?
2. बाउंड्री कितनी ऊंची है, कहीं से टूटी हुई तो नहीं हैं?
3. कुल गार्ड कितने हैं, किस-किस जगह पर तैनात हैं?
4. क्या चौकीदार और ड्राइवरों का सत्यापन कराया गया है?
5. स्कूल आने वाले लोगों की रजिस्टर में एंट्री होती है या नहीं?