आगरा: अगले महीने से हर किरायेदार का सत्यापन करेगी पुलिस, सबसे पहले बाहरी इलाकों पर फोकस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में अगले महीने से किरायेदारों के सत्यापन का अभियान चलेगा। थाना स्तर पर इसके लिए टीमें गठित की जाएंगी। ये गली-गली जाकर किरायेदारों की सूची बनाएंगी। इसके बाद सत्यापन होगा। इसमें मुख्य रूप से देखा जाएगा कि किरायेदार के खिलाफ कोई मुकदमा तो दर्ज नहीं है। यह कवायद हाल की कई घटनाओं में किराये पर रहने वाले बदमाशों के शामिल मिलने के बाद की जा रही है।
बाह क्षेत्र के बीहड़ के हेलो गैंग के बदमाश सदर में फ्लैट किराये पर लेकर रह रहे थे। दो महीने पहले इनके पकड़े जाने पर ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली। धौलपुर के वाहन चोर गिरोह ने एत्माद्दौला में कमरे किराये पर ले रखे थे।
यह गिरोह चार महीने पहले पकड़ा गया। इसके अलावा बर्खास्त सिपाही विनोद जाट के शहर में कई ठिकाने हैं। उसने झांसी से व्यापारी का अपहरण कर सिकंदरा के फ्लैट में रखा था। हरीपर्वत में पिछले महीने ही चोरों का गिरोह पकड़ा गया था, जिसकेदो बदमाश किराये पर रहते थे।
यूपी कॉप से डाउनलोड कर सकते हैं फार्म
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि यूपी पुलिस के एप पर किरायेदार सत्यापन का फार्म उपलब्ध है। इसे मकान मालिक को भरना है। वह फार्म डाउनलोड करके भरने के बाद थाने पर दे सकता है। ऑनलाइन भी भरा जा सकता है।
ईगल ने तीन इलाकों में किया था सत्यापन
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पुलिस ने पिछले दो महीनों में शहर के तीन इलाकों में ईगल मोबाइल ( पुलिस टीम ) से सत्यापन कराया है। यह एत्माद्दौला, बुंदू कटरा और जगदीशपुरा के कुछ इलाकों में हुआ है।
मुकदमों की जानकारी पर रहेगा फोकस
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अगले महीने से किरायेदारों का सत्यापन व्यापक स्तर पर शुरू होगा। इसमें यह देखा जाएगा कि किरायेदार के खिलाफ किसी अपराधिक घटना का मुकदमा तो दर्ज नहीं है। जिन थानों के मुकदमे होंगे, उनके बारे में वहीं से जानकारी की जाएगी।