फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will soon file chargesheet against the sacked GM of Romsons for molestation case

आगरा: रोमसंस के बर्खास्त जीएम के खिलाफ पुलिस जल्द लगाएगी चार्जशीट, पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज

Sat, 19 Feb 2022 07:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 07:18 PM IST
सार

रोमसंस कंपनी का जीएम संग्राम किशोर मलिक एक जूनियर इंजीनियर युवती से छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए। 

विज्ञापन
Police will soon file chargesheet against the sacked GM of Romsons for molestation case
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नुनिहाई स्थित सर्जिकल आयटम निर्माता कंपनी रोमसंस में रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिजायनिंग विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस विवेचना कर रही है। पीड़ित युवती के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बयानों का अवलोकन किया गया, जिसमें युवती ने एफआईआर का समर्थन किया है। अब पुलिस केस में जल्द चार्जशीट लगाएगी।

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि था कि आरएंडडी जनरल मैनेजर के पद पर तैनात संग्राम किशोर मलिक शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। कई बार शारीरिक शोषण का प्रयास किया। वह हर बार विरोध करती रही। शिकायत करने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इस मामले की जांच सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने की। 

विज्ञापन

आरोपी जीएम को भेजा गया जेल 

आरोप सही पाए जाने पर आरोपी जीएम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कंपनी निदेशक ने उसे बर्खास्त कर दिया था। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि युवती ने कोर्ट में दिए बयान में एफआईआर का समर्थन किया है। उसका मेडिकल भी कराया गया है। इसकी रिपोर्ट भी मिल गई है। अब पुलिस केस में चार्जशीट लगाएगी। केस से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ से दो युवतियों ने की मौखिक शिकायत

सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि जीएम के खिलाफ शिकायत पर जांच की गई थी। पूर्व में कंपनी में काम करने वाली दो युवतियों ने फोन पर बताया कि वह भी आरोपी के उत्पीड़न से परेशान थीं। इस कारण नौकरी छोड़कर चली गईं। युवतियों ने लिखित में शिकायत करने से इंकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed