फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will attach property of 25 gangsters in Agra

आगरा: 25 और गैंगस्टर की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने सूची की तैयार, जुटाया जा रहा ब्योरा

Tue, 26 Apr 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 12:12 AM IST
सार

सट्टेबाज आरिफ की संपत्ति कुर्क करने के बाद पुलिस ने 25 और गैंगस्टर की सूची तैयार की है। इनकी संपत्ति की ब्योरा जुटाया रहा है। जल्द ही इन गैंगस्टर पर कार्रवाई हो सकती है। 
 

विज्ञापन
Police will attach property of 25 gangsters in Agra
एसपी सिटी विकास कुमार व पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अपराध से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले 25 गैंगस्टरों पर जल्द ही पुलिस का डंडा चलेगा। इनकी संपत्ति की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि संगठित गिरोह चलाकर वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। अवैध धन अर्जित कर संपत्ति बनाने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले मंटोला में सट्टेबाज आरिफ के घर, प्लॉट, स्कूटर और खातों को कुर्क किया गया था। अब 25 गैंगस्टर और पुलिस के निशाने पर हैं। उनकी संपत्ति की जांच कराई जा रही है। इनको चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। उनका आदेश मिलने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई होगी। कुछ की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पूर्व में यह हो चुकी है कार्रवाई

पूर्व में पुलिस 12 गैंगस्टरों पर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई कर चुकी है। सबसे ज्यादा संपत्ति प्रापर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी विष्णु प्रकाश रावत की 24.51 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। इसके अलावा जोंस मिल परिसर में धमाके के आरोपी रज्जौ जैन की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। दवा और भू माफिया की भी संपत्ति जब्त हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में इन गैंगस्टर पर हो चुकी है कार्रवाई

1. विष्णु प्रकाश रावत (कहरई, ताजगंज), 24.51 करोड़ की संपत्ति जब्त
2. राजेंद्र उर्फरज्जो जैन (पथवारी, छत्ता), 6.80 करोड़ की संपत्ति जब्त
3. अमित मित्तल (पंचवटी कॉलोनी), 2.35 करोड़ की संपत्ति जब्त
4. किशन कुमार अग्रवाल (लोहिया नगर, बल्केश्वर), 1.45 करोड़ की संपत्ति जब्त
5. चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर), 1.28 करोड़ की संपत्ति जब्त
6. राकेश कुमार (मूरहरा, एत्मादपुर), 83.35 लाख की संपत्ति जब्त
7. अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिंधी (काला महल, छत्ता), 80 लाख की संपत्ति जब्त
8. सूर्यकांत गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर), 67.95 लाख की संपत्ति जब्त
9. संजीव कुमार गुप्ता (न्यू आदर्श नगर), 37.94 लाख की संपत्ति जब्त
10. भाव सिंह (डाक्टरपुरा, फतेहाबाद), पांच लाख की संपत्ति जब्त
11. शिवराम (जटपुरा, फतेहाबाद), 60 हजार की संपत्ति जब्त
12. हेत सिंह (फतेहाबाद), 30 हजार की संपत्ति जब्त
(अप्रैल 2021 से लेकर अक्तूबर 2021 तक की कार्रवाई)  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed