फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will also count the dead bodies at the site of exaggeration

पुलिस भी करेगी अत्येष्टि स्थल पर शवों की गिनती

Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Police will also count the dead bodies at the site of exaggeration
मैनपुरी। कोरोना काल में होने वाली मौतों के बारे में अब पुलिस को हिसाब-किताब रखना होगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद अंत्येष्टि स्थल पर रजिस्टर बनाया गया है। इसमें प्रतिदिन होने वाली सामान्य व कोरोना के चलते हुई मौतों का आंकड़ा दर्ज करना होगा। चौकी इंचार्ज को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते जिले में भी कई मौतें हुईं। मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है, लेकिन मरने वालों की तादाद कितनी है और कौन किस कारण से मरा है, इसको लेकर भी शासन गंभीर है। हाल में शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत अब अंत्येष्टि स्थल पर पुलिस को प्रतिदिन आने वाले शवों की गिनती करने के साथ ही लेखाजोखा रखना होगा। निर्देश मिलने के साथ ही मदार दरवाजा के पास स्थित श्मशान घाट पर रजिस्टर तैयार कराया गया है। इसमें प्रतिदिन होने वाली मौतों का ब्यौरा दर्ज कराने की जिम्मेदारी चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। मौत सामान्य हुई हो या कोरोना के चलते, सारा डाटा रजिस्टर में दर्ज करना होगा। संबंधित का मोबाइल नंबर आदि जानकारियां भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी की निगरानी में होगा काम
अंत्येष्टि स्थल पर बनाए गए रजिस्टर में प्रतिदिन होने वाली मौतों का ब्यौरा दर्ज हो रहा है। संबंधित कर्मचारी अपनी ड्यूटी सही ढंग से कर रहा है। इन सब की निगरानी कोतवाली प्रभारी की होगी। कार्य व्यवस्था पर निगरानी सीओ सिटी करेंगे।

श्मशान घाट पर रजिस्टर बनाया गया है। इसमें प्रतिदिन सामान्य व कोरोना से होने वाली मौतों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। शासन से मिले दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
अभय नारायण राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed