{"_id":"5b5ae1884f1c1b827d8b4fa5","slug":"police-will-accused-voice-test-in-satta-king-shyam-bohra-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सट्टा किंग श्याम बोहरा से बात करने वालों की आवाज खोलेगी 'राज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा किंग श्याम बोहरा से बात करने वालों की आवाज खोलेगी 'राज'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
सट्टा किंग श्याम बोहरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सट्टा किंग श्याम बोहरा के साथ मुकदमे में नामजद 70 सटोरियों की आवाज का नमूना लिया जाएगा। इन्हें थाना बुलाने के लिए पुलिस नोटिस तैयार करा रही है।
जो नमूना देने नहीं आएगा, उसके खिलाफ उसका न आना ही साक्ष्य माना जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
पुलिस इस केस में फूंक फूंककर कदम रख रही है। श्याम बोहरा ने जिन सटोरियों के नाम लिए, उनके खिलाफ साक्ष्य होने पर उन्हें आरोपी बना दिया गया। अब यह देखा जा रहा है कि साक्ष्य कोर्ट में कितना टिक पाएगा। इसके लिए विधि विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है।

वॉइस रिकार्डिंग से होगा मिलान
सीओ छत्ता रीतेश कुमार सिंह ने बताया कि दो तरह के आरोपी हैं। एक वे हैं जो मैसेज पर सट्टा लगा रहे थे। दूसरे, फोन पर बात करके श्याम बोहरा के संपर्क में थे। इनकी वॉइस रिकार्डिंग मिल चुकी है।
इससे इनकी आवाज का मिलान कराया जाएगा। इन्हें बुलाने के लिए नोटिस तैयार कराए जा रहे हैं। इस केस में फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
श्याम बोहरा के पासपोर्ट की भी जांच
पुलिस के पास जानकारी है कि श्याम बोहरा के दो पासपोर्ट हैं। दोनों में उसने अलग अलग जानकारी दी है। इसी आधार पर उसने विदेश जाने का वीजा लिया। पुलिस की एक टीम दिल्ली और एक गाजियाबाद भेजी जा रही है।

दिल्ली में उसके वीजा का रिकार्ड देखा जा रहा है और गाजियाबाद में पासपोर्ट का। अगर उसने गलत जानकारी देकर वीजा लिया तो इसे भी साक्ष्य बनाकर उसके खिलाफ जालसाजी का एक और केस दर्ज किया जाएगा।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस विवेचना कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी देखा जा रहा है कि किस आरोपी का क्या रोल है? इस केस में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस विवेचना कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी देखा जा रहा है कि किस आरोपी का क्या रोल है? इस केस में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।