फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police wait for investigation report for FIR

Agra News: एफआईआर के लिए पुलिस को जांच रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 10 Oct 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 10 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police wait for investigation report for FIR
कासगंज। सोरोंजी के गांव सलेमपुर बीबी में ग्रामीण द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस परिजन की तहरीर पर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है। इसके लिए पुलिस द्वारा गठित की गई जांच टीम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।बता दें कि सलेमपुर बीबी में रमेश दिवाकर ने सोमवार की सुबह कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में पत्नी रामरति ने आरोप लगाया था कि उसके पति को रविवार की रात में गांव में हो रही रामलीला मंचन के दौरान सिपाही विक्रम व बहादुर ने पीटा था। इससे आत्मग्लानि में आकर उसके पति ने अपनी जान दे दी। इस मामले में तहरीर भी दी गई। मृतक की बेटी संगीता ने बताया कि तहरीर देने के तीन दिन बाद भी आरोपी सिपाहियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए जांच टीम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि आरोप के बाद एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती को मामले की जांच सौंप दी।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। परिजन सहित ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच टीम की रिपोर्ट में यदि सिपाही दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed