{"_id":"5f30021a8ebc3e3c9e2f5a13","slug":"police-vrindavan-news-agr454150645","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक प्रेमी पर शारीरिक शोषण का आरोप, तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक प्रेमी पर शारीरिक शोषण का आरोप, तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। बिहार से घर छोड़कर सादाबाद के युवक के साथ वृंदावन आई युवती ने प्रेमी के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। सादाबाद का युवक उसे शादी का भरोसा देकर यहां ले आया था और शारीरिक शोषण करता रहा।
ओमैक्स सिटी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले पर आरोप लगाते हुए युवती ने तहरीर में कहा है कि सादाबाद के युवक से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। वह उसे बिहार से लाकर यहां रहने लगा। यहां युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। दो बार गर्भवती होने पर परिवारीजनों के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया।
शादी की कहने पर वृंदावन छोड़कर भाग गया। युवक के परिजनों के पास गई तो उन्होंने गाली-गलौज करके भगा दिया। युवती ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी कोतवाल जगदीश प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि उक्त युवती शादीशुदा है, बच्चों को छोड़कर सादाबाद के युवक के साथ आ गई थी। जब उसे जानकारी मिली तो इसे छोड़ कर चला गया है।