फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police tortured auto driver with third degree at police station two people including mother who was trying to

सवालों के घेरे में पुलिस: थाने में युवक को बेरहमी से पीटा, बेटे को छुड़ाने आ रही मां समेत दो की हादसे में माैत

Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
सार

यूपी के आगरा कमिश्नरेट की पुलिस सवालों के घेरे में है। पुलिस पर आरोप है कि एक ऑटो चालक को पकड़कर थाने ले आई। बेरहमी से पीटा। अपनी मकान मालकिन के साथ बेटे को छुड़ाने आ रही मां को रास्ते में अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। हादसे में दोनों की माैत हो गई। घटना के बाद से बेटा आहत है।

विज्ञापन
Police tortured auto driver with third degree at police station two people including mother who was trying to
आंख में लगी चोट दिखाता युवक व मां का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्मादपुर पुलिस पर गंभीर आरोपों के घेरे में है। गांजा तस्करी के शक में पुलिस ऑटो चालक और उसके दोस्त को छलेसर चौकी पर ले आई। चालक का कहना है कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया। उसने अपनी मां को जानकारी दी। इस पर मां अपनी मकान मालकिन के साथ उसे छुड़ाने के लिए आ रही थीं। चौकी के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस को हादसे का पता लगा तो शांति भंग में चालान करके मुचलके पर छोड़ दिया। घटना से बेटा आहत है। उसका कहना है कि पुलिस ने उसे बिना जुर्म के पकड़ा। अगर ऐसा नहीं होता तो उसकी मां और मकान मालकिन जिंदा होतीं।
विज्ञापन


मूलरूप से राज नगर, लोहामंडी निवासी कपिल रावत ऑटो चलाता है। वर्तमान में शाहदरा में सिया देवी के मकान में मां सुनीता के साथ किराये पर रह रहा था। उसने बताया कि सोमवार रात को अपने दोस्त गुलफाम के साथ दो सवारियों को लेकर कुबेरपुर पहुंचा था। पुल के नीचे गलत दिशा से बाइक पर दो पुलिसकर्मी आए। उन्हें देखकर ऑटो में सवार युवक भागने लगे। पुलिसकर्मी उनके पीछे दौड़े। इस दौरान एक पुलिसकर्मी गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस युवकों को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन


 

कपिल ने बताया कि वह और गुलफाम कुछ समझ नहीं पाए। वो वहीं पर खड़े रहे। तभी पुलिसकर्मी उनके पास आ गए। कहा कि गांजा पी रहे हो। युवक तस्करी करके गांजा लाए थे। उन्होंने कहा कि युवक क्या कर रहे थे, उन्हें जानकारी नहीं है। मगर पुलिसकर्मी दोनों को पकड़कर छलेसर चौकी पर ले आए। आरोप है कि पुलिसकर्मी भागे हुए युवकों के नाम पूछने लगे। मना करने पर एक सिपाही ने बेरहमी से पीटा। उनके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। बाद में उसने अपनी मां को फोन करके पुलिस के पकड़ने की जानकारी दी।

 

पुलिस चौकी के सामने हुआ हादसा
कपिल का कहना है कि मां उसे छुड़ाने के लिए चौकी पर आ रही थीं। उनके साथ मकान मालकिन सिया देवी थीं। दोनों ऑटो से उतरने के बाद हाईवे पार कर रही थीं। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इनमें सिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनीता के पैरों पर वाहन के पहिये चढ़ गए थे। उन्हें लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जब घायल सुनीता से पूछा तो उन्होंने बताया कि छलेसर चौकी में बंद बेटे को छुड़ाने के लिए जा रही थीं। पुलिस ने कपिल को फोटो दिखाया तो पहचान लिया। बाद में पुलिस उन्हें थाने ले गई, जहां कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कराने के बाद छोड़ दिया। इलाज के दौरान सुनीता देवी की भी मृत्यु हो गई।

 
विज्ञापन

युवक के आरोपों की होगी जांच: डीसीपी
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह को जांच के आदेश किए हैं। कपिल को थाने पर बुलाया गया मगर वो नहीं आया है। उसने फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। उसके साथी ने यही बताया कि उसे पूछताछ के लिए पुलिसकर्मी लाए थे। उनके साथ थर्ड डिग्री और अप्राकृतिक कृत्य के आरोप गलत हैं। एसीपी से पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। घटना की जानकारी होने पर दोनों युवकों को रात में ही छोड़ दिया गया था। अज्ञात वाहन से टक्कर के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अंतिम संस्कार के बाद युवक ने आरोप लगाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed