{"_id":"69a9c8812808d786840e8b6f","slug":"police-took-action-against-those-creating-ruckus-on-holi-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हुड़दंग पर पुलिस ने उतारा नशा, हवालात में मनी होली; 250 से अधिक पर शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हुड़दंग पर पुलिस ने उतारा नशा, हवालात में मनी होली; 250 से अधिक पर शांतिभंग की कार्रवाई
Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
सार
होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने उचित इंतजाम किए थे। थाना पुलिस को गश्त के निर्देश थे। ऐसे में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर पुलिस की सख्ती के बावजूद हुड़दंग की घटनाएं हुईं। नशे में यातायात नियमों के उल्लंघन, डीजे पर डांस करने में झगड़े, घरों में घुसकर अनावश्यक रंग लगाने के मामले भी सामने आए। पुलिस ने ऐसे 250 से अधिक लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की। इन आरोपियों की होली हवालात में मनी।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए उचित इंतजाम किए थे। थाना पुलिस को गश्त के निर्देश थे। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी। 6 जोन बनाए गए थे। संवेदनशील इलाकों में अलग से 60 स्थान पर पुलिस फोर्स लगाई गई थी। जिगजैग बैरियर पर पुलिस को चेकिंग के निर्देश थे।
पकड़े गए सबसे अधिक लोग यातायात नियम तोड़ने वाले रहे। एक बाइक पर तीन से चार युवक पकड़े गए। नशे की हालत में भी वाहन चला रहे थे। सिकंदरा-बोदला रोड पर पुलिस ने कार्रवाई की। 16 युवकों को पकड़कर शांतिभंग में कार्रवाई की। इसके बाद ट्रांसयमुना में 13 और एत्माद्दाैला में 12 युवक पकड़े गए।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि होली पर नशे में वाहन चलाने, तीन सवारी, रास्ता रोकने, डीजे पर डांस के दाैरान विवाद के मामले सामने आए। 150 से अधिक आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई। हवालात में बंद किया गया। उन्हें शाम को एसीपी कोर्ट में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा किया गया। साथ ही पूर्वी और पश्चिमी जोन में भी पुलिस ने सख्ती की। करीब 100 लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई।
केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर युवती का हंगामा
बुधवार शाम को केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर एक युवती नशे की हालत में बैठी थी। उसका स्कूटर भी खड़ा था। वह रास्ते से निकल रहे लोगों को अपशब्द कह रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मी को भी बुलाया गया। बाद में युवती के परिजन आए, उसे साथ लेकर चले गए।
आवास विकास में दो युवकों की पिटाई
आवास विकास के सेक्टर-4 में दो युवकों ने घर में घुसकर कुछ लोगों को रंग लगा दिया। इस पर घर के लोग भड़क गए। उन्होंने युवकों को पकड़ लिया। वह बचने के लिए भागने लगे। इस पर बस्ती के लोग पीछे दाैड़े। युवकों को पकड़ लिया। लोगों ने उनकी पिटाई लगाई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन