{"_id":"6a9dd52cb6a480f09b0c805a","slug":"police-to-secure-conviction-of-accused-father-using-bloodstains-on-his-fingers-agra-news-c-421-1-sagr1008-16569-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार
Mon, 07 Sep 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़
फतेहाबाद। लूट की वारदात को अंजाम दे रहे बाइक सवार बदमाशों से शनिवार रात फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर हुसैनपुरा मोड़ के पास फतेहाबाद पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, उसके साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 18 हजार रुपये, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने लूट की 6 घटनाएं कबूल की हैं।
एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार रंजन ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीमें फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर चेकिंग कर रही थीं। सूचना मिली कि लूट की घटनाओं में शामिल बाइक सवार बदमाश धिमश्री की ओर से फतेहाबाद आ रहे हैं। कुछ देर बाद दिखी बाइक को रोका गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकेश (निवासी मढ़ेया फकीर, थाना बलरई जिला इटावा) के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। उसके साथी सोनू वर्मा उर्फ लुक्का उर्फ सनी (निवासी बमुरियाई, थाना निबोहरा) को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इनसेट
शौक-मौज के लिए करते थे लूट
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शौक-मौज के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार विकेश मुंबई में ढाबे पर वेटर है। रक्षाबंधन से पहले घर आया था, जबकि दूसरा आरोपी सोनू वृंदावन में रसोई का काम करता है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने खोली ये वारदातें
- 20 जुलाई की रात उर्मिला पत्नी टीकाराम निवासी पतैयापुरा शादी समारोह से घर लौट रही थीं। बाबरपुर के पास एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने लूट की थी।
- 18 अगस्त को हरीराम निषाद निवासी गढ़ी तिवारी, थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद अपनी पत्नी रूबी के साथ पिनाहट जा रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने पत्नी के कुंडल लूट लिए।
- 27 अगस्त को डंडनियापुरा निवासी अजीत अपनी बहन के साथ घर जा रहा था। गढ़ी गोदना के पास बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। इसमें सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र और कुंडल थे।
- 27 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे नयाबास, शमसाबाद निवासी धीरज गुप्ता अपनी पत्नी खुशबू के साथ फतेहाबाद से घर लौट रहे थे। जगराजपुर पेट्रोल पंप के पास लूट हुई।
- 28 अगस्त को वाजिदपुर, थाना डौकी निवासी श्रीकिशन अपनी पत्नी काजल के साथ फतेहाबाद से ससुराल से लौट रहे थे। पलिया के पास बदमाशों ने काजल का पर्स लूट लिया था। इसके अलावा कल्याणपुर के पास कोटरेका पुरा निवासी गीतम सिंह की पत्नी हीरादेवी का पर्स भी बाइक सवार बदमाश छीन ले गए थे।