{"_id":"6a9dd4e2d9ac98f13002606d","slug":"police-to-secure-conviction-of-accused-father-using-bloodstains-on-his-fingers-agra-news-c-25-1-agr1034-1152918-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अंगुलियों पर खून के धब्बे से हत्यारोपी पिता को सजा दिलाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अंगुलियों पर खून के धब्बे से हत्यारोपी पिता को सजा दिलाएगी पुलिस
विज्ञापन
आगरा। एकता थाना क्षेत्र के गांव पंचगाई खेड़ा में बेटी की हत्या करने के आरोपी पिता ने भले ही थाने पहुंचकर हत्याकांड का कबूलनामा किया लेकिन वो कोर्ट में सुनवाई के दाैरान पुलिस को दिए अपने ही बयान से पलट सकता है। इस अंदेशे को देखते हुए पुलिस मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद है। आरोपी के खून से सने कपड़े लैब भेजे गए हैं। उसके हाथों की अंगुलियों में लगे खून का सैंपल भी लिया गया है।
पंचगाई खेड़ा निवासी बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी 17 वर्षीय लविष्का की बृहस्पतिवार को घर में हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि हत्या के बाद पिता चंद्रवीर थाना एकता खुद पहुंचकर हत्या का कबूलनामा किया था। पुलिस ने बयानों की वीडियोग्राफी कर घर से शव बरामद किया था। आरोपी ने कबूल किया था कि बेटी के प्रेम संबंध चल रहे थे। परेशान होकर उसने हत्या कर दी।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आरोपी के बयान का समर्थन किया है। उसने सिर पर प्रहार किया था। सिर पर चोट लगने से ही माैत होना आया। गले पर भी दबाने का निशान था। इसकी भी पुष्टि रिपोर्ट से हुई है। इसके अलावा आरोपी के पैदल जाने के सीसीटीवी फुटेज भी हैं। फॉरेंसिक लैब से खून की रिपोर्ट आने पर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। अगर मृतका की मां और भाई ने भी बयान नहीं दिए तो भी मजबूत साक्ष्य के आधार पर चार्जशीट लगाई जाएगी।