फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police stopped savarna maha panchayat over SC ST Act issue

पुलिस ने नहीं होने दी एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ महापंचायत, सवर्णों ने किया ये एलान

Mon, 10 Sep 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 10 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police stopped savarna maha panchayat over SC ST Act issue
मंदिर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ खंदौली के सेमरा गांव में सवर्णों की महापंचायत को पुलिस ने नहीं होने दिया। पुलिस ने रविवार सुबह से ही पंचायत स्थल को कब्जे में ले लिया और गांव की ओर जाने वालों रास्तों को सील कर दिया। 
विज्ञापन


सवर्णों ने गुपचुप तरीके से गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित मंदिर में पंचायत की, लेकिन वहां भी पहुंचकर पुलिस ने पंचायत को रुकवा दिया। आयोजकों ने सांसद को क्षेत्र में न घुसने देने का एलान किया और आठ दिन बाद फिर से पंचायत बुलाई है। 
विज्ञापन


खंदौली की बाईसी (क्षेत्र के क्षत्रिय बहुल करीब 22 गांव) ने एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ सेमरा गांव में महापंचायत का एलान किया था। सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थन जुटाया जा रहा था। महापंचायत की भनक लगते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर कब्जा

Police stopped savarna maha panchayat over SC ST Act issue
आयोजन स्थल पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात से ही गांव में धारा 144 लगा दी गई। सुबह से प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और खुफिया विभाग ने गांव में डेरा डाल दिया। गांव की ओर आने वाले मार्गों को सील कर दिया गया। आयोजन स्थल (रामलीला मैदान) पर भी पुलिस ने कब्जा कर लिया। जो लोग रामलीला मैदान में पहुंचे थे, उन्हें पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगा दिया। 

ऐसी स्थिति में आयोजकों ने पंचायत में आए लोगों को गुपचुप तरीके से एकत्र किया और गांव से करीब एक किमी दूर स्थित मां आशापूर्णा मंदिर में पंचायत शुरू कर दी लेकिन वहां भी पुलिस के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने पंचायत रोकने का फरमान सुनाया तो ग्रामीणों से झड़प भी हुई। काफी जद्दोजहद के बीच पंचायत की औपचारिकता पूरी की गई। 

आठ दिन बाद फिर करेंगे आयोजन

Police stopped savarna maha panchayat over SC ST Act issue
मंदिर के बाहर खड़ी ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आशापूर्णा मंदिर में हुई पंचायत के दौरान आयोजक डॉ. चंद्रपाल सिंह परमार, चौकड़ा के कौशलेंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा ने सवर्णों के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि सांसद राम शंकर कठेरिया को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। 

उन्होंने विधायक रामप्रताप सिंह और ब्लाक प्रमुख के खिलाफ भी गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वे सवर्ण होने के बावजूद सवर्ण हितों का ध्यान नहीं रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आठ दिन बाद दोबारा महापंचायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत कर रहे थे लेकिन पुलिस ने जबरन उनकी पंचायत में खलल डाला है। 

आयोजकों के घर पुलिस की दबिश

सेमरा में महापंचायत की सूचना पुलिस अधिकारियों को शनिवार की रात को ही हो गई थी। महापंचायत को रोकने के लिए पुलिस ने आयोजकों के घर दबिश दी। पुलिस ने उनके परिवार वालों को भी चेतावनी दी कि पंचायत न करें। पंचायत के बाद भी पुलिस ने छह लोगों को गुपचुप तरीके से हिरासत में लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 

एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि क्षेत्र में धारा 144 लागू है। बिना अनुमति के पंचायत की जा रही थी। इसलिए पुलिस ने रुकवाया था। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed