{"_id":"5fe45c758ebc3e40ca672814","slug":"police-stopped-kisan-sena-workers-on-toll-plaza-of-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के समर्थन में दिल्ली जा रहे किसान सेना को पुलिस ने रोका, टोल फ्री निकले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के समर्थन में दिल्ली जा रहे किसान सेना को पुलिस ने रोका, टोल फ्री निकले वाहन
Thu, 24 Dec 2020 02:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल पर खड़ी किसान सेना की गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानून के समर्थन में आगरा के फतेहपुर सीकरी से दिल्ली जा रहे किसान सेना के काफिला को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर रोक लिया। यहां टोल फ्री मांग को लेकर हंगामा हुआ। बाद में अधिकारियों के आदेश 250 गाड़ियां टोल फ्री निकाली गईं।
विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में जहां एक तरफ दिल्ली में सैकड़ों किसान आंदोलनरत हैं, वहीं कुछ संगठन इन कानूनों के समर्थन में प्रदर्शन करने लगे हैं। आगरा, फतेहपुर सीकरी, बाह और मैनपुरी जिले से दिल्ली जा रहे किसान सेना के नेताओं को मथुरा पुलिस ने जाबरा टोल प्लाजा पर रोक लिया।
विज्ञापन
इससे गुस्साए किसान सेना के नेताओं ने हंगामा किया और टोल फ्री करने की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद में उच्च अधिकारियों के आदेश पर टोल प्लाजा से किसान सेना की 250 से अधिक गाड़ियों को टोल से फ्री निकाला।
विज्ञापन
किसान सेना नेता सोनू चौधरी ने बताया की पुलिस ने आंदोलनकारी किसान समझकर टोल प्लाजा पर रोक लिया था, लेकिन बाद में विधायक और सांसद द्वारा अधिकारियों को मामले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद किसानों को जाने लिया।