{"_id":"67f7fa09beb069ee540c333d","slug":"police-still-clueless-in-avnish-shakyas-murder-case-even-after-two-days-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-135261-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवनीश शाक्य की हत्या में दो दिन बाद भी बेसुराग पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवनीश शाक्य की हत्या में दो दिन बाद भी बेसुराग पुलिस
Thu, 10 Apr 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कछपुरा के दुकानदार अवनीश शाक्य की हत्या में पुलिस दो दिन बाद भी बेसुराग है। परिजन पुलिस से आरोपियों की तलाश की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस अभी तक हत्या के उद्देश्य तक भी नहीं पहुंच सकी है।
थाना भोगांव पुलिस को मंगलवार की सुबह एलाऊ जाने वाले मार्ग पर पानी के टंकी के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। मृतक की पहचान परचून दुकानदार अवनीश शाक्य निवासी गांव कछपुरा एलाऊ के रूप में हुई थी। 6 अप्रैल की सुबह से अवनीश लापता था। उसके गले पर काटे जाने का निशान मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी में गला रेत कर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस मृतक के भाई की तहरीर पर दर्ज किया है। सीओ भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि पुलिस खुलासे को लेकर प्रयास में जुटी है।