फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police shot and arrested accused of misdeed with six year old girl in encounter firozabad news

फिरोजाबाद: मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, जमीन पर गिरते ही दबोचा 

Wed, 27 Apr 2022 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 11:20 AM IST
सार

 जिले में छह वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। महिला कांस्टेबल ने बच्ची से पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान की थी।
 

विज्ञापन
Police shot and arrested accused of misdeed with six year old girl in encounter firozabad news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी की पहचान एका थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की मदद से हो सकी थी। दो दिन पूर्व छह वर्षीय बालिका के दुष्कर्म हुआ था। घटना के बाद से बच्ची काफी डरी हुई थी। महिला कांस्टेबल दो दिन तक बालिका के साथ रही और काउंसलिंग करती रही। इस बीच बालिका को कई आरोपियों के फोटो भी दिखाए। बालिका द्वारा आरोपी का फोटो पहचानने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


एका थाना क्षेत्र की रहने वाली छह वर्षीय बालिका को 23 अप्रैल की दोपहर उस वक्त आरोपी ने रास्ते से अगवा कर लिया था। जब वह पिता के साथ राशन लेकर घर जा रही थी। बच्ची के गायब होने की जानकारी पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं लगा। करीब दो घंटे बाद बच्ची खून से लथपथ घर पहुंची। बच्ची की हालत देख परिजन दंग रहे गए। बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


बच्ची द्वारा किसी तरह की जानकारी नहीं दिए जाने पर एका थाने में तैनात महिला कांस्टेबल दीपा वशिष्ठ को बालिका की काउंसलिंग के तैनात करने के साथ ही पांच टीमों का गठन किया गया। पिछले दो दिन से बालिका के साथ रही महिला कांस्टेबल ने बालिका को करीब 250 फोटो भी दिखाईं। इस बीच बालिका द्वारा आरोपी बाथू उर्फ गुलफाम का फोटो पहचान लिया। जिसके द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका द्वारा आरोपी की पहचान होने के साथ ही महिला कांस्टेबल की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बच्ची का उपचार आगरा में चल रहा है। इस घटना का खुलासा महिला कांस्टेबल के सहयोग से हो सका है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। महिला कांस्टेबल को पुरस्कार 
देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed