फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sent the groom accused of misdeed to jail in Agra

Agra: बरात ले जाने से पहले दूल्हा पहुंच गया जेल, प्यार में धोखा देना पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला

Thu, 08 Dec 2022 07:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Dec 2022 07:08 PM IST
सार

आगरा में एक युवक को अपनी प्रेमिका को धोखा देना महंगा पड़ गया। युवक दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था। प्रेमिका ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Police sent the groom accused of misdeed to jail in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में एक युवक बरात ले जाने से पहले जेल पहुंच गया। उसकी प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत की थी। उसने युवक पर शादी का वादा कर शोषण के आरोप लगाए। दूसरी युवती से शादी करने पर प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र की युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की। आरोप लगाया कि दयालबाग स्थित कृष्णा बाग निवासी राहुल से तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों निजी कंपनी में सेल्समैन थे। उनकी राहुल से दोस्ती हो गई। उसने शादी का वादा किया। इसके बाद शारीरिक शोषण करने लगा। शादी की कहने पर हर बार टालमटोल करने लगता। हाल ही में उसने शादी से इनकार कर दिया। उसके घरवालों को भी दोनों के संबंध की जानकारी थी। इसके बावजूद वो शादी के लिए तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन

शुक्रवार को जानी थी बरात 

पीड़िता को पता चला कि राहुल की शादी होने वाली है। मथुरा की युवती से रिश्ता तय हो गया है। शुक्रवार को बरात जाने वाली थी। पीड़िता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी के घर पहुंच गई। उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। रिश्तेदार भी आ चुके थे। पुलिस के पहुंचने से शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी को थाने पर ले आई। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

दुल्हन पक्ष की तैयारियां धरी रह गईं

दूल्हे की हकीकत दुल्हन के परिवार को भी पता चल गई। वह शादी की तैयारी कर चुके थे। मैरिज होम, हलवाई में पैसा खर्च हो चुका था। उनकी तैयारियां धरी रह गईं। वह यही सो रहे थे कि अब कैसे बेटी की शादी होगी। दुल्हन के परिवार के लोग सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed