फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police sent five accused including two policemen for blackmailing in agra

ब्लैकमेलिंग में दो सिपाही सहित पांच भेजे गए जेल, महिला ने बीयर पिलाकर ऐसे फंसाया था बिल्डर

Fri, 11 Jan 2019 08:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Jan 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
police sent five accused including two policemen for blackmailing in agra
पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में ब्लैकमेल करके लोगों से धन वसूली करने के आरोप में पकड़े गए दोनों सिपाही सहित पांच आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना ताजगंज विनोद कुमार पायल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सदर बाजार थाना में तैनात सिपाही दीपक सोलंकी निवासी चमरौली (थाना ताजगंज), पुलिस लाइन में तैनात सिपाही कवि चौधरी (निवासी ताजपुर, सादाबाद कोतवाली, हाथरस), आशीष शर्मा निवासी इंद्रापुरम कालोनी (सदर), गौरव निवासी रकाबगंज और महिला सदस्य हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित बिल्डर, इंजीनियर के बेटे सहित एक अन्य ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें धोखाधड़ी, चौथ वसूली, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने मंगाई थी बीयर

महिला ने बिल्डर का मोबाइल नंबर उसके प्लॉट से लिया था। दो महीने से महिला बिल्डर को कॉल कर रही थी। प्लॉट खरीदने की बात कर रही थी। गुरुवार को बिल्डर को एडवांस देने के बहाने बुलाया। 

उससे कहा था कि दो बीयर भी लेकर आना। वो दूसरा प्लॉट भी खरीद लेगी। दोनों पार्टी मनाएंगे। बिल्डर पहुंचा तो रोमांस की बात करने लगी। कपड़े उतार दिए। इसके बाद शोर मचा दिया। 

इसके बाद उसका फौज की वर्दी में कथित पति और भाई आ गए। उन्होंने फोटो खींच लिए। पिटाई भी लगाई। पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात करने लगे। इसके बाद दोनों सिपाही आए। उन्होंने थाने ले चलने की धमकी दी। बिल्डर से दस लाख रुपये चौथ मांगी। 

मोबाइल में मिली क्लीपिंग

बिल्डर ने जेब में रखे 25 हजार रुपये दे दिए। बाकी रकम इंतजाम करके देने को कहा। घर में होने वाली हरकतों से मोहल्ले के लोग वाकिफ थे। उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस बुला ली। तब सभी आरोपी पकड़ लिए गए।

शुक्रवार को पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल देखी जा रही है। इसके अलावा  मोबाइल में कई क्लीपिंग भी मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed