फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sent ex owner of Sitara Hotel to jail in case of fraud in Agra

Agra: धोखाधड़ी के मामले में सितारा होटल के पूर्व मालिक को जेल, बैंक से लिया था 25.50 करोड़ का लोन

Mon, 19 Dec 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 12:02 AM IST
सार

विंडम ग्रांड होटल के पूर्व मालिक कृष्ण कुमार शर्मा ने अपनी फर्म के नाम से 24 संपत्ति को बंधक रखकर 25.50 करोड़ रुपये का लोन लिया था। इसके बाद लोन नहीं चुकाया। बैंक की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में पुलिस ने कृष्ण कुमार शर्मा को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
Police sent ex owner of Sitara Hotel to jail in case of fraud in Agra
पुलिस ने होटल के पूर्व मालिक को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने बैंक से धोखाधड़ी के मामले में विंडम ग्रांड होटल के पूर्व मालिक कृष्ण कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोप है कि उन्होंने अपनी फर्म के नाम से 24 संपत्ति को बंधक रखकर 25.50 करोड़ रुपये का लोन लिया। इसके बाद लोन नहीं चुकाया। बंधक संपत्ति में से चार को 80 लाख में बेच दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। वह ग्रेटर नोएडा से पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें नई दिल्ली स्थित चितरंजन पार्क स्थित मैसर्स शेखर रिसॉटर्स कंपनी के प्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा, नरेश और कृष्ण कुमार शर्मा सहित चार को नामजद किया। 
विज्ञापन


तीन आरोपी प्रबंधक भाई हैं। इसमें आरोप लगाया कि वर्ष 2008 में कंपनी ने होटल व्यवसाय के लिए 25.50 करोड़ रुपये का लोन लोहामंडी स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा से लिया था। वर्ष 2020 में यह बैंक पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज हो गई। इसके लिए कंपनी से 24 संपत्तियों के कागजात बैंक ने बंधक रखे थे। बैंक का लोन कंपनी ने समय से चुकता नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021 में दर्ज कराया गया था मुकदमा 

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2013 में कृष्ण कुमार शर्मा ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। बताया कि उनकी चार संपत्ति की रजिस्ट्री खो गई है। इसके बाद फरवरी 2014 में संपत्तियों का सौदा 80 लाख रुपये में कर दिया। खरीदार ने भी बिना बैनामा के कागजात संपत्ति खरीद लीं। इसकी जानकारी बैंक को हो गई। मामले में वर्ष 2021 में कंपनी के प्रोपराइटर सहित खरीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना में पता चला कि चंद्रशेखर को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया। कृष्ण कुमार शर्मा फरार चल रहे थे। वहीं उनके भाई नरेश को कंपनी की संपत्ति बेचने का अधिकार नहीं था। खरीदार के खिलाफ साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी आरोपी कृष्ण कुमार एनआरआई सिटी, ग्रेटर नोएडा में है। इस पर पुलिस ने दबिश दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बंद हो गया होटल

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, बताया गया है कि आरोपी का विंडम ग्रांड होटल हुआ करता था। वो अब बंद पड़ा हुआ था। वह होटल को चला नहीं पाए। बैंक ने इसे कब्जे में ले रखा है। होटल की गिनती सितारा होटल में होती थी। कृष्ण कुमार शर्मा मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed