{"_id":"69974dff8ab5650ca2040754","slug":"police-seized-three-cars-of-youth-who-made-objectionable-reel-in-agra-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: '10 हजार में इंस्पेक्टर और एक लाख में थाना खरीदने वाला सौदागर हूं मैं', पुलिस ने सिखाया सबक; तीन कारें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: '10 हजार में इंस्पेक्टर और एक लाख में थाना खरीदने वाला सौदागर हूं मैं', पुलिस ने सिखाया सबक; तीन कारें सीज
Thu, 19 Feb 2026 11:53 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:53 PM IST
सार
यूपी के आगरा में पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक बातों का एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसके बाद आरोपी की तीन कारों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
कार से स्टंट करता युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा के एंथम अपार्टमेंट निवासी दामा यादव के इंस्टाग्राम पर पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक बातों की ऑडियो के साथ कार दौड़ाते वीडियो मंगलवार को वायरल हुए थे। पुलिस ने संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी की तीन कारें सीज कर दी हैं।
मंगलवार को एंथम निवासी दामा यादव के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए दो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। वीडियो में बिना नंबर की कार पर सपा का झंडा लगा हुआ दिख रहा था और बैकग्राउंड में 10 हजार में इंस्पेक्टर और एक लाख में पूरा थाना खरीदने वाला सौदागर हूं मैं, डायलॉग की ऑडियो थी।
कारों पर लाल और नीली बत्ती लगाकर तेज गति से दौड़ाया जा रहा था। पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक बातों का वीडियो पोस्ट करने का पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने संज्ञान लिया था। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी पर पुलिस ने अपनी ओर से एमवी एक्ट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार रात आरोपी की एक इंडीवर और दो पोलो कार पुलिस ने सीज की हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।