फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police seized the house of gangster accused

Agra News: गैंगस्टर के आरोपी का पुलिस ने किया मकान जब्त

Sat, 01 Jul 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police seized the house of gangster accused
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति सहावर में कुर्क में की गई है। 40 लाख रुपये की कीमत का मकान पुलिस ने कुर्क किया है। शुक्रवार की सायं पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गैंगस्टर के आरोपी पर अलीगढ़, एटा और कासगंज में करीब 25 मामले दर्ज हैं। एसपी सौरभ दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर के आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी का बड़ा आपराधिक इतिहास है। वह गिरोह बनाकर चोरी, लूट, डकैती, जानलेवा हमला की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। अपराध के माध्यम से संपत्ति अर्जित की है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को दोपहर के बाद गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए। इस संपत्ति को जिलाधिकारी न्यायालय से कुर्क करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी न्यायालय के निर्देश मिलने के बाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने सायं के समय मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि जयप्रकाश उर्फ जेपी पर करीब 25 मामले दर्ज हैं। जनपद अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा एवं कासगंज में दर्ज है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने तत्काल प्रभाव से गैंगस्टर के आरोपी का मकान जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed