फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police seized the bike of the criminal in gangster act

Agra News: गैंगस्टर एक्ट में अपराधी की पुलिस ने बाइक जब्त की

Fri, 19 May 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police seized the bike of the criminal in gangster act
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने गोवध की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी की बाइक गैंगस्टर एक्ट में जब्त की है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोवध जैसे अपराध करने के आरोपी बबलू बंजारा निवासी ग्राम म्यांऊ थाना सिकंदरपुर वैश्य के द्वारा गोवध का अपराध करके अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की। जिलाधिकारी न्यायालय से संपत्ति कुर्क के आदेश प्राप्त होने के उपरांत गंजडुंडवारा के प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने अपराधी की चिह्नित की गई एक बाइक कीमत करीब 80000 रुपये को गैंगस्टर एक्ट में जब्त किया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपियों पर निरंतर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed