फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police seized one lakh and 42 thousand liters of illegal liquor in a year in Agra Division

आगरा मंडल: पुलिस ने एक साल में जब्त की 1.42 लाख लीटर अवैध शराब, रोज 85 जगह मारे छापे

Tue, 12 Apr 2022 09:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 09:46 AM IST
सार

आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सोमवार को आगरा मंडल में एक साल में अवैध शराब के विरुद्ध हुई कार्रवाई की समीक्षा की। जिसमें पूरे एक साल का लेखा-जोखा बताया गया। 

विज्ञापन
Police seized one lakh and 42 thousand liters of illegal liquor in a year in Agra Division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से तस्करी कर लाई गई शराब के विरुद्ध आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी में अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक 31270 स्थानों पर छापे डाले गए। सालभर में 1.42 लाख लीटर अवैध शराब जब्त की गई। 2718 मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन जेल भेजे गए महज 274 अभियुक्त। यानी रोज 85 छापे मारे गए और सात मुकदमे दर्ज हुए। जबकि हर माह 22 लोगों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सोमवार को आगरा प्रभाग की समीक्षा की। उप आयुक्त आबकारी दिनेश सिंह ने उन्हें बताया कि शराब माफिया के विरुद्ध प्रभाग के चारों जिलों में अभियान जारी है। अपर मुख्य सचिव ने जहरीली व अपमिश्रित शराब माफिया को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वित्त वर्ष 2021-22 में राजस्व, शराब बिक्री लक्ष्य एवं दुकानों के व्यवस्थापन की समीक्षा की। 

विज्ञापन

18 प्रतिशत राजस्व बढ़ा

उप आयुक्त आबकारी दिनेश सिंह ने बताया कि  2020-21 में 2261 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। जो 2021-22 में 18 प्रतिशत बढ़कर 2608 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ है। जबकि लक्ष्य 3166 करोड़ रुपये था। लक्ष्य के सापेक्ष 84% राजस्व पूर्ति हो सकी है। राजस्व में कमी को लेकर सभी अनुबंधित दुकानों का व्यवस्थापन नहीं होने की बात कही। इसके लिए लाइसेंस फीस में 10% कटौती कर व्यवस्थापन के निर्देश दिए हैं। 2022-23 के लिए 42500 करोड़ रुपये शराब बिक्री से जुटाने का लक्ष्य तय हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2.20 करोड़ बीयर कैन अधिक बिकीं

बैठक में देसी, अंग्रेजी व बीयर शराब बिक्री पर चर्चा हुई। उप आयुक्त के अनुसार 2020-21 के मुकाबले 2021-22 में बीयर कैन की बिक्री में 66% वृद्धि हो गई है। पिछले साल 3.31 करोड़ बीयर कैन बिकी थीं, जो इस बार 2.20 करोड़ अधिक 5.51 करोड़ बिकीं हैं। वहीं देसी शराब की बिक्री में 29 % का इजाफा हुआ है। 

पिछले साल 2.75 करोड़ लीटर देसी शराब बिकी थी। 2021-22 में 3.56 करोड़ लीटर शराब बिकी है। करीब 80 लाख लीटर देसी शराब की अधिक खपत हुई है। इसी तरह अंग्रेजी शराब में 48 लाख बोतल पिछले साल की तुलना में अधिक बिकी हैं। 2020-21 में 2.13 करोड़ अंग्रेजी शराब की बोतल बिकी थीं, वहीं इस बार 2.62 करोड बोतल बिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed