{"_id":"607133116ca3da3f3401040e","slug":"police-seized-liquor-worth-rs-26-lakh-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पंचायत चुनाव में खपाने को मंगाई 26 लाख की शराब जब्त, गंध आने पर खुला तस्करी का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पंचायत चुनाव में खपाने को मंगाई 26 लाख की शराब जब्त, गंध आने पर खुला तस्करी का राज
Sat, 10 Apr 2021 10:39 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:39 AM IST
सार
- मलपुरा में पुलिस के पीछा करने पर पलटा कैंटर
- कैंटर में हरियाणा से लाई गई थी 268 पेटी शराब
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की 26 लाख रुपये की शराब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार रात को पंचायत चुनाव में खपाने के लिए मंगाई गई 268 पेटी शराब जब्त की। यह शराब कैंटर में लादकर लाई गई थी। चेकिंग के दौरान चालक ने कैंटर नहीं रोका तो पुलिस ने पीछा किया। कैंटर पलट गया तो अंदर शराब की बोतलें टूट गईं। गंध से शराब की तस्करी का पता चला। चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब खरीदार का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन
सीओ (क्षेत्राधिकारी) अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को एसओ मलपुरा कुलदीप दीक्षित न्यू दक्षिणी बाईपास के लालऊ कट पर चेकिंग कर रहे थे। आयशर कैंटर चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने उसकी स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया।
विज्ञापन
कैंटर पलटने से टूटीं शराब की बोतलें
रास्ते में अनियंत्रित होकर कैंटर पलट गया। कैंटर में शराब की बोतलें थीं। पलटने से बोतलें भी टूट गईं। इससे शराब की गंध आने पर पुलिस को शराब की तस्करी का पता चला। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। कैंटर की तलाशी में 268 पेटी में 2,321 लीटर शराब बरामद की गई। इसकी कीमत तकरीबन 26 लाख रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुभाष निवासी गांव जगदीशपुर, थाना राई, सोनीपत, हरियाणा बताया। उसने कहा कि वह हरियाणा से शराब लेकर आया है। उसका एक साथी बरहन में पहले ही पकड़ा जा चुका है। उसके पास से 80 पेटी शराब बरामद की गई है। शेष शराब को धनौली के रहने वाले बबलू को देने जा रहा था। यह शराब पंचायत चुनाव में खपाने के लिए मंगाई गई थी। यह अलग-अलग गांव में सप्लाई करने वाले थे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।