{"_id":"6347023fade2b62cf90a96de","slug":"police-searching-for-killers-in-noida-ghaziabad-kasganj-news-agr55004340","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा, गाजियाबाद में हत्यारोपियों को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा, गाजियाबाद में हत्यारोपियों को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
कासगंज। एक सप्ताह पहले ढोलना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में युवक की पिटाई के दौरान सिर में लाठी लगने से वह गंभीर घायल हो गया था। 6 अक्तूबर को उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। इस मामले में आठ अक्तूबर को एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लोकेशन के आधार पर अन्य आरोपियों की पुलिस नोएडा व गाजियाबाद में तलाश कर रही है।
मोहल्ला कस्बावान में 5 अक्तूबर की सुबह रंजिश को लेकर कस्बे के ही युवक गिरंद के घर में पड़ोस के राजेश, रामेश्वर, पवन, नेमा घुस आए। गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से पिटाई कर दी। लाठी सिर में लगने से वह गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां स्थिति गंभीर देखते हुए उसे 6 अक्तूबर की देर शाम दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन दिल्ली एम्स में ले जाने लगे। रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने भाई दुर्गा प्रसाद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने एक आरोपी रामेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की।
कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि शेष आरोपियों की लोकेशन के आधार पर नोएडा व गाजियाबाद में तलाश की जा रही है। आरोपी बार-बार लोकेशन बदल रहे हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई करेगी।