फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Search Minor Girl Bya Google Map Came From Haryana

तकनीक बनी मददगार, गलत हाथों में जाने से पहले पुलिस ने किशोरी को बचाया, हिरासत में लिए दो युवक

Mon, 07 Dec 2020 03:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Dec 2020 03:12 PM IST
सार

  • गुरुग्राम से बस में आ गई थी आगरा
  • जयपुर जाने की बस में मिले थे दो अंजान

विज्ञापन
Police Search Minor Girl Bya Google Map Came From Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम से 15 साल की किशोरी रविवार शाम को परिवार वालों को बिना बताए घर से निकल आई। वह जयपुर घूमने जाना चाह रही थी। बस से आगरा आ गई। उधर, परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से किशोरी की तलाश शुरू कर दी। गूगल मैप पर उसकी लोकेशन आईएसबीटी की आई।
विज्ञापन



इसके बाद हरियाणा पुलिस के एसीपी ने आगरा पुलिस से संपर्क किया। हरीपर्वत पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से किशोरी की तलाश शुरू कर दी। किशोरी एक ढाबे पर दो युवकों के साथ खाना खाती हुई मिली। युवक शराब पीए हुए थे। किशोरी को पुलिस थाने पर ले आई। किशोरी ने बताया कि जयपुर की बस में बैठी थी, तभी कुछ युवक मिल गए, जो उससे बात करने लगे। वे उसे खाना खिलाने के बहाने उसे नीचे उतार लाए।
विज्ञापन



पुलिस की सूचना पर किशोरी के परिजन भी आगरा पहुंच गए और उसे अपने साथ लेकर चले गए। थाना हरी पर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल का कहना है कि किशोरी को अनजान युवकों ने बातों में फंसा लिया था। युवकों से पूछताछ की जा रही है। किशोरी को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed