फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police revealed the theft at petrol pump businessman's house

Agra News: पेट्रोल पंप कारोबारी के यहां हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 27 Jan 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police revealed the theft at petrol pump businessman's house
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव छिछौरा में छह दिन पूर्व पेट्रोल पंप कारोबारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उसके घर से एक लाख 23 हजार रुपये की नकदी बरामद कर की है। वहीं, फरार चल रहे अन्य आरोपी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

ढोलना थाना क्षेत्र के गांव छिछौरा में पेट्रोल पंप कारोबारी मनोज यादव के घर में 10 लाख रुपये की नकदी चोरों चोरी कर ली थी। मामले में पेट्रोल पंप कारोबारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस विवचेना के दौरान आरोपी दिनेश, राजू को प्रकाश में लाई थी। पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक लाख 23 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान अवैध देसी राइफल, चार कारतूस भी बरामद किए है। जबकि दूसरा साथी पुलिस हत्थे नहीं चढ़ा है। वह गांव से फरार है। पुलिस की उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है।
विज्ञापन


वर्जन :
एक आरोपी को गिरफ्तार उसकी निशानदेही पर एक लाख 23 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - आंचल चौहान, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed