फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Restrict Feeding Stray Dogs in Agra Society, Animal Lovers Protest and Approach DM

पुलिस ने ये क्यों किया:  कुत्तों को खाना खिलाने पर लगा दी रोक, पशु प्रेमियों का फूटा गुस्सा; डीएम से की शिकायत

Sat, 29 Aug 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 10:19 AM IST
सार

आगरा की पुष्पांजलि बाग सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने वालों से कथित तौर पर लिखित समझौता कराने पर पशु प्रेमियों ने आपत्ति जताई है। पशु प्रेमियों ने इसे नियमों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन बताते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
 

विज्ञापन
Police Restrict Feeding Stray Dogs in Agra Society, Animal Lovers Protest and Approach DM
कुत्ते - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के पुष्पांजलि बाग सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने वालों से जबरन समझौता कराने पर पशु प्रेमियों ने नाराजगी जताई है। जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस कार्रवाई को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और पशु जन्म नियंत्रण नियमों का उल्लंघन बताया।
विज्ञापन


एसपीसीए की सदस्य विनीता अरोरा व अन्य पशु प्रेमियों ने आरोप लगाया कि न्यू आगरा पुलिस ने कुत्तों को खाना खिलाने वालों को लिखित समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया था। समझौते में कहा गया था कि वे सोसाइटी परिसर के अंदर सामुदायिक कुत्तों को खाना नहीं खिलाएंगे। यह कार्य गैरकानूनी और पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के अनुच्छेद 21 और 51ए (जी) के तहत कुत्तों को भोजन का अधिकार है। नागरिक उन्हें खाना खिला सकते हैं। पुलिस का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। जिलाधिकारी ने पशु प्रेमियों को सहयोग का आश्वासन दिया है। एसपीसीए सदस्य आचार्य विनोद गर्ग ने पशु क्रूरता के मामलों से निपटने के लिए प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed