{"_id":"64972bc49bbd52d7b20c9a47","slug":"police-removed-the-dead-body-of-the-woman-from-the-funeral-pyre-mainpuri-news-c-25-1-199718-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस ने महिला का शव चिता से निकलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस ने महिला का शव चिता से निकलवाया
Sat, 24 Jun 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने महिला का शव चिता से निकलवाया
टीबी की मरीज थी, मां ने पुलिस को दी थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शनिवार की सुबह मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी एक महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी हो चुकी थी। तभी वहां पहुंची मां ने एतराज जताया। पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने शव को चिता से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि मृतका टीबी की मरीज थी।
कोतवाली क्षेत्र के यदुवंश नगर निवासी सुधीर की शादी दीवानी रोड निवासी काजल (22) के साथ हुई थी। काजल टीबी की मरीज थी, उसका मैनपुरी के बाद अब मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की काजल की मौत हो गई। दोनों पक्ष के लोग आ गए और शनिवार की सुबह शव अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाया गया। वहां मृतका की मां कैला ने विरोध करते हुए पुत्री की मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की बात कही। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।